गुजरात न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

गुजरात: भाजपाध्यक्ष के यहां मिले 5 हजार रेमडेसिवीर इंजेक्शन, बोले- लोगों की जान बचाने को मुफ्त बांटे हैं

Google Oneindia News

सूरत। गुजरात में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल के यहां 5 हजार रेमडेसिवीर इंजेक्शन मिले थे। मीडिया में यह खबर आने पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। पत्रकारों ने इस बारे में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से सवाल पूछा कि भाजपाध्यक्ष के पास रेमडेसीवीर के 5000 इंजेक्शन कैसे पहुंच गए? जबकि आम जनता इतना परेशान हो रही है..इस पर मुख्यमंत्री का जवाब था- उन्हीं से पूछें!

गुजरात भाजपाध्यक्ष के यहां मिले थे रेमडेसीवीर

गुजरात भाजपाध्यक्ष के यहां मिले थे रेमडेसीवीर

पत्रकारों ने फिर भाजपाध्यक्ष सीआर पाटिल को ही फोन किए। मगर, फोन नहीं उठाए गए। इस पर विपक्षी दल कांग्रेस ने सत्तारूढ़ भाजपा को आड़े हाथों ले लिया। कांग्रेस ने आरोप लगाए कि भाजपा लोगों को धोखा दे रही है। भाजपा के लोगों के लिए तो दवा और इंजेक्शन उपलब्ध हैं, लेकिन आमजन के लिए किल्लत मची है। वहीं, इस मामले पर भाजपाध्यक्ष सीआर पाटिल ने कई दिनों बाद अब चुप्पी तोड़ी है।

मुद्दे पर अब यह कहा सीआर पाटिल ने

मुद्दे पर अब यह कहा सीआर पाटिल ने

रेमडेसिवीर इंजेक्शन के मुद्दे पर सीआर पाटिल का कहना है कि, उनके पास जो इंजेक्शन थे, उनको उन्होंने लोगों की जान बचाने के लिए कानूनी रूप से इंजेक्शन लेकर मुफ्त में बांटा है। पाटिल ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा- "कांग्रेस धमकी देना बंद करे, क्योंकि हमने प्लेग के टाइम में भी टेट्रासाइक्लोन दवा लोगों तक पहुंचाई थी, तब तो कांग्रेस ने विरोध नहीं किया था। अब ऐसा क्यों? हमें पता है.. कांग्रेस को विरोध के अलावा कुछ करना नहीं है।"

खुद आइसोलेशन सेंटर का शुभारंभ किया

खुद आइसोलेशन सेंटर का शुभारंभ किया

खबर यह भी है कि, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल ने सूरत में 125 बेड के सुविधायुक्त आइसोलेशन सेंटर का शुभारंभ किया है। जिस जगह इस आइसोलेशन सेंटर का शुभारंभ हुआ है, वो अडाजण इलाके मे हैं। वहां ऑक्सीजन और मेडिकल सुविधा वाले आइसोलेशन सेंटर की स्थापना के बारे में पाटिल ने कहा कि, जो छोटे से कमरे में रहते हैं और कोरोना संक्रमित हो जाते हैं, ये उनके लिए है।"

गुजरात: मां से शिशु में पहुंचा कोरोना, जन्म के 5वें दिन चला पता, 11 दिन की आयु में वेंटिलेटर परगुजरात: मां से शिशु में पहुंचा कोरोना, जन्म के 5वें दिन चला पता, 11 दिन की आयु में वेंटिलेटर पर

सूरत में हैं कई आइसोलेशन सेंटर

सूरत में हैं कई आइसोलेशन सेंटर

पाटिल ने कहा कि, "सूरत में अलग-अलग इलाकों में कई आइसोलेशन सेंटर हैं। जो कि लोगों के लिए फायदेमंद साबित होंगे। अभी जिस आइसोलेशन सेंटर का शुभारंभ किया है, वो जरूरी है ताकि मरीजों के परिवार में दूसरे लोग संक्रमित न हों।"

Comments
English summary
Gujarat bjp president CR patil on remdesivir injection covid 19
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X