गुजरात: महाशिवरात्रि पर भीड़ जुटाने वाले BJP विधायक का बयान, इसके लिए भगवान हैं जिम्मेदार

वडोदरा। देश में कोरोना का खतरा एकबार फिर से बढ़ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ नेता ही कोरोना के प्रोटोकॉल को तोड़ने में लगे हैं। आपको बता दें कि हाल ही महाशिवरात्रि के मौके पर भाजपा नेता योगेश पटेल के आयोजन में भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। अब इस मामले पर बवाल खड़ा हो गया है। विवाद होने पर योगेश पटेल ने सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि इसके लिए भगवान जिम्मेदार हैं।

BJP MLA

मैंने किसी को नहीं बुलाया: योगेश पटेल

मंजलपुर से विधायक योगेश पटेल ने अपने महाशिवरात्रि के आयोजन में भीड़ होने पर कहा कि उन्होंने किसी को भी आमंत्रित नहीं किया था। पटेल ने कहा, 'मैंने किसी को निमंत्रण नहीं भेजा था। मैं इसके लिए जवाबदेह कैसे हो सकता हूं? इसके लिए भगवान जिम्मेदार हैं।

देश में फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले

आपको बता दें कि सत्यम शिवम सुंदरम समिति द्वारा महाशिवरात्रि पर आयोजित कार्यक्रम में कोरोना महामारी के बावजुद भारी संख्या में लोग जुटे थे। वहीं, देश एक बार फिर से कोरोना के दहशत में हैं, क्योंकि बीते दिनों कोरोना संक्रमण के नए मामलों में फिर से उछाल देखने को मिला है। इनमें से आधे से अधिक मामले महाराष्ट्र के जिलों से सामने आए हैं।

आपको बता दें कि गुजरात में कोरोना के खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने 17 मार्च से लेकर 31 मार्च तक चार शहरों में नाइट कर्फ्यू की घोषणा कर दी है। सरकार ने जिन शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाया है, उनमें अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट शामिल है। इन शहरों में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा। आपको बता दें कि गुजरात में ये नाइट कर्फ्यू का छठा विस्तार है, जो पिछले साल नवंबर में त्यौहारी सीजन के बाद इन शहरों में सीओवीआईडी -19 मामलों में अचानक उछाल के बाद लागू हुआ था। गुजरात में अब तक कोरोना के 2,70,000 मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना से मरने वालों की संख्या 4,425 है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+