गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: कांग्रेस सुप्रीमो मल्लिकार्जुन खड़गे सूरत में करेंगे जनसभा
Gujarat assembly elections 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे चुनाव प्रचार करने आ रहे हैं। यहां उनकी दक्षिण गुजरात के दो जिलों में जनसभाएं होंगी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेताओं ने बताया कि, कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज दो जिलों सूरत के ओलपाड और नर्मदा के देडियापाड़ा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, सूरत जिले के ओलपाड में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा दोपहर 3:00 बजे और नर्मदा जिले के डेडियापाड़ा में शाम 4:45 बजे होनी है। विशेष रूप से, कांग्रेस नेता इमराम प्रतापगढ़ी शनिवार को मंगरोल में एक जनसभा और अमरेली में दो जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। वहीं, खड़गे भी राज्य विधानसभा चुनाव से पहले शनिवार को दक्षिण गुजरात के दो जिलों में चुनाव प्रचार के लिए पूरी तरह तैयार हैं।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के समर्थक जनसभा स्थलों पर जुट रहे हैं।

गुजरात में 182 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में मतदान होगा। उसके बाद मतों की गिनती 8 दिसंबर को की जाएगी, जो हिमाचल प्रदेश के परिणाम की तारीख से मेल खाती है। वहीं, कल सूरत में भाजपा के नेता मोदी की जनसभा होगी। वह सूरत की सबसे हॉट सीट वराछा में रैली करेंगे। उनके अलावा केजरीवाल व्यापरियों से संवाद करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications