आम आदमी पार्टी ने गुजरात में जारी की 20 उम्मीदवारों की छठवीं लिस्ट, अब तक 73 नाम घोषित
Aam Aadmi Party Candidates list gujarat elections: गुजरात विधानसभा चुनाव-2022 के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने उम्मीदवारों की छठवीं सूची जारी की है। इस बार 20 उम्मीदवारों के नाम सामने लाए गए हैं। अब तक घोषित किए गए उम्मीदवारों की संख्या 73 पहुंच गई है।

गुजरात चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित
बता दें कि, गुजरात में विधानसभा की कुल 182 सीटें हैं। आम आदमी पार्टी इन सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। राज्य में इसी साल चुनाव होने हैं। निर्वाचन आयोग ने पिछले दिनों ही चुनाव की तारीख घोषित की है, जिसके अनुसार पहले हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव का मतदान होगा। उसके बाद गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित होंगी।

'मुख्यमंत्री के चेहरे को बाद में सामने लाया जाएगा'
गुजरात में अपने उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रभारी इटालिया ने कहा कि, हम उम्मीदवारों की घोषणा इसलिए पहले कर रहे हैं क्योंकि उन्हें जनता के बीच जाने का समय मिलेगा। इटालिया ने आगे कहा- इसी के चलते हमारी पार्टी का प्लान है कि चुनाव की तारीखों की घोषणा होने से पहले ही सभी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी जाए। उन्होंने कहा कि, हमारे मुख्यमंत्री के चेहरे को बाद में सामने लाया जाएगा।

छठवीं लिस्ट में जारी किए गए 20 नाम
उम्मीदवार / विधानसभा सीट
- अंबाभाई पटेल रापर
- दलपत भाटिया वडगाम
- भगत पटेल महेसाणा
- चिरागभाई पटेल वीजापुर
- रूपसिंह भगोडा भिलोडा
- चुन्नीभाई पटेल बायड
- अल्पेश पटेल प्रांतिज
- विजय पटेल घाटलोडिया
- चेतन गजेरा जूनागढ़
- भूपत भयाणी विसावदर
- मनीष पटेल बोरसद
- गजेंद्र सिंह अंकलाव
- अमरीशभाई पटेल उमरेठ
- मनुभाई पटेल कपडवंज
- पर्वत वागोडिया फौजी संतरामपुर
- प्रो. दिनेश मुनिया दाहोद
- विरल पंचाल मांजलपुर
- महेंद्र नवाडिया सूरत (नॉर्थ)
- सुनील गामित डांग
- राजू मार्चा वलसाड
-
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications