हरियाणा, झारखंड के बाद गुजरात में पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचला, 24 घंटों के भीतर तीसरी वारदात

आणंद। देशभर मे ट्रक द्वारा पुलिसकर्मियों को कुचले जाने की 3 घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ताजा मामला गुजरात के आणंद जिले का है, जहां एक ट्रक ने चेकिंग के दौरान पुलिस कांस्टेबल को कुचल दिया। रात को ही गंभीर हालत में उस कांस्टेबल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

Recommended Video

    Ranchi: SI Sandhya Topno की गाड़ी से कुचलकर हत्या, 24 घंटे में तीन मामले | वनइंडिया हिंदी | *News
    Gujarat Anand truck news: police constable mowed By truck, DSP Ajit R Says- Driver identified

    अभी आणंद के डीएसपी अजीत राय ने उक्त घटना के बारे में मीडिया को जानकारी दी। डीएसपी ने कहा कि, आणंद के बोरसाड में एक पुलिस कांस्टेबल को कुचले जाने की वारदात सामने आई है। जिस ट्रक ने कांस्टेबल को कुचला, वो राजस्थान का है। वहीं, उसका ड्राइवर फरार हो गया है। हालांकि, उसकी पहचान हो चुकी है और जल्द ही उसे दबोच लिया जाएगा। डीएसपी ने कहा कि, हादसे के वक्त करीब 1 बजा था। मौके पर पुलिसकर्मी किरण राज वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने तेज स्पीड से आते ट्रक को रोकने की कोशिश की थी, लेकिन ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। बहरहाल, ट्रक पुलिस के कब्जे में है।

    Gujarat Anand truck news: police constable mowed By truck, DSP Ajit R Says- Driver identified

    इससे पहले हरियाणा और झारखंड में भी कुछ ऐसी ही घटना हो चुकी हैं। हरियाणा के नूंह जिले में मंगलवार को चेकिंग के दौरान खनन माफिया ने ट्रक से DSP को कुचल दिया। DSP सुरेंद्र सिंह वहां छापा मारने गए थे। उस घटना का हरियाणाभर में असर दिख रहा है। लोग दोषियों को फांसी की मांग कर रहे हैं।

    तीसरी घटना झारखंड की है। जहां भी एक पुलिस अफसर की वाहन से कुचलकर हत्या कर दी गई। रांची के तुपुदाना इलाके में एक पिकअप वैन के ड्राइवर ने महिला दरोगा को कुचलकर मार डाला। घटना मंगलवार देर रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+