Gujarat Plane Crash: अमरेली के रिहायशी इलाके में ट्रेनिंग प्लेन क्रैश, धमाके से दहला एरिया, पायलट की मौत
Gujarat Training Plane Crash: गुजरात के अमरेली में बड़ा हादसा हो गया। यहां शास्त्री नगर के रिहायशी इलाके में ट्रेनिंग प्लेन क्रैश हो गया। इस दुर्घटना प्लेन में सवार पायलट की मौत हो गई। जैसे ही हादसा हुआ पूरा इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
अग्निशमन अधिकारी एचसी गढ़वी ने बताया कि हमें दोपहर करीब 12:52 बजे विमान दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही टीम तुरंत मौके पर पहुंची। हमने आग पर काबू पा लिया। विमान के पायलट को अंदर देखा गया। पायलट को अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना में पायलट की मौत हो गई।

विमान के गिरने के बाद तेज विस्फोट
हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे ट्रेनिंग पाटलट प्लेन के परखच्चे उड़ गए। विमान आधा बंट गया, जिसके टुकड़े चूर-चूर हो गए। वहीं आसपास आग के निशान भी है। चश्मदीदों ने बताया कि विमान के गिरने के बाद तेज विस्फोट हुआ, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही फौरन फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची।
हादसे का शिकार प्राइवेट कंपनी का प्लेन
जानकारी के मुताबिक जो प्लेन क्रैश हुआ है, वो प्राइवेट कंपनी की ओर से संचालित पायलट ट्रेनिंग सेंटर का प्लेन था। हादसे के वक्त प्लेन में एक ही पायलट सवार था, जिसकी दर्दनाक मौत हो गई। जो प्लेन हादसे का शिकार हुआ है, वो पायलटों के ट्रेनिंग के लिए यूज किया जाता था।
4 बार भरी उड़ान, पांचवीं बार हुआ हादसा
पायलट का नाम अनिकेत महाजन बताया जा रहा है। डीवाईएपी चिराग देसाई के मुताबिक अमरेली स्थित ट्रेनिंग सेंटर अपने सिंगल इंजन वाले विमानों के जरिए ट्रेनिंग देता है। ऐसे में आज प्लेन को अनिकेत महाजन उड़ा रहे थे। पायलट ने आज ट्रेनिंग के दौरान पहले चार बार उड़ान भरी और लैंड हुए, लेकिन पांचवी बार हादसे के शिकार हो गए और शास्त्री नगर के पास प्लेन क्रैश हो गया।
न्यूज एजेंसी एएनआई को घटना की जानकारी देते हुए डिप्टी एसपी चिराग देसाई ने बताया, "अमरेली स्थित विजन फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का एक प्रशिक्षण विमान आज शास्त्री नगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान को अनिकेत महाजन उड़ा रहे थे, जिनकी दुर्घटना में मौत हो गई।"












Click it and Unblock the Notifications