जरूरत पड़ने पर गुजरात में दूरसंचार सेवा 20-22 दिसंबर के बीच बंद करने के निर्देश

अहमदाबाद. गुजरात में राज्य सरकार के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) (इंटेलिजेंस) ने 20 से 22 दिसंबर के बीच आपताकालीन स्थिति या नागरिक सुरक्षा को खतरा होने पर दूरसंचार सेवाओं को अस्थायी तौर पर बंद करने के निर्देश दिए हैं। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध को देखते हुए कभी भी कॉलिंग और इंटरनेट सेवा को बंद किया जा सकता है। पुलिस ने उपद्रव से प्रभावित राज्यभर के कई इलाकों में बड़े पैमाने पर आरोपियों की गिरफ्तारी की है। शुक्रवार को अहमदाबाद, वडोदरा और वडगाम समेत कई शहरों में सीएए को लेकर व्यापक प्रदर्शन हुए। इन प्रदर्शनों के दौरान भीड़ में शामिल उपद्रवियों ने जमकर पथराव किया। साथ ही पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमले भी किए।

Gujarat: ADGP Intelligence to issue direction to suspend telecom services from Dec 20-22

संवाददाता के अनुसार, अहमदाबाद में हुई हिंसा के बाद आज वडोदरा के फतेहपुरा क्षेत्र में जॉइंट सीपी की गाड़ी पर पथराव किया गया। जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालांकि, पुलिस ने आंसूगैस के गोले दागकर हिंसा भड़काने का प्रयास कर रहे कई लोगों को हिरासत में ले लिया। फतेपुरा, हाथीखाना और कुंभारवाड़ आदि इलाकों में पुलिस से प्रदर्शनकारियों की झड़प हुई। पटेल फलियां स्थित मस्जिद की नमाज के बाद बाहर निकल रहे लोगों पर नजर रख रही पुलिस पर भीड़ टूट पड़ी।

वडोदरा में पुलिस द्वारा आंसूगैस के गोले दागकर 12 से ज्यादा आरोपियों को हिरासत में लिया गया। संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई है। इस घर्षण में पुलिस के कुछ वाहनों को नुकसान हुआ है। साथ ही तीन से ज्यादा पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर मिली है। कई संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया है और शहर में शांतिपूर्ण माहौल होने के कारण अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील पुलिस कमिश्नर ने की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+