GSEB 12th Result OUT: गुजरात बोर्ड ने जारी किए 12वीं कॉमर्स और आर्ट स्ट्रीम के नतीजे, 73 प्रतिशत बच्चे पास
GSEB 12th Result 2023 Out for Arts Commerce: गुजरात स्टेट बोर्ड ने 12वीं के कॉमर्स और आर्ट स्ट्रीम के नतीजे घोषित कर दिए। जिसमें 73 प्रतिशत से ज्यादा बच्चे पास हुए हैं।

गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसएचएसईबी) ने 12वीं के कॉमर्स और आर्ट परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। छात्र आधिकारिक वेबसाइट- gseb.org पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
गुजरात बोर्ड के मुताबिक साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट पहले जारी कर दिया गया था। अब कॉमर्स और आर्ट के भी नतीजे आ गए हैं। इस साल कुल रिजल्ट 73.27 प्रतिशत है। परीक्षा के लिए 4,77,392 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिसमें 3,49,792 पास हुए।
ऐसे चेंक करें रिजल्ट
-सबसे पहले gseb.org पर जाएं।
-वहां परीक्षा परिणाम टैग ढूंढें और क्लिक करें।
-अपना रोल नंबर डालें और सब्मिट करें।
-आपका रिजल्ट खुलकर सामने आ जाएगा।
-आप भविष्य के लिए इस रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं।
व्हाट्सएप के जरिए भी कर सकते हैं रिजल्ट
आप इस बार व्हाट्सएप के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको 6357300971 पर GSHSEB लिखकर भेजना होगा। इसके बाद बोर्ड की ओर से आपको एक ऑटोमैटिक मैसेज प्राप्त होगा। उसमें बताए निर्देशों को फॉलो करते रहें।
साइंस के नतीजों ने चौंकाया
इससे पहले गुजरात बोर्ड ने 12वीं साइंस स्ट्रीम के नतीजे घोषित किए थे। जिसमें सिर्फ 65.58 प्रतिशत बच्चे ही पास हुए। ये पिछले 18 साल में सबसे ज्यादा खराब रिजल्ट है।
कितना रहा 10वीं का रिजल्ट?
गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पिछले हफ्ते कक्षा 10 के परिणाम घोषित किए थे, जिसमें 64.62 प्रतिशत छात्र पास हुए। बोर्ड के मुताबिक इस साल केवल 6,111 छात्रों को 10वीं कक्षा में 90% अंक मिले, जबकि 2022 में कुल 12,090 छात्रों को 90% अंक मिले थे।












Click it and Unblock the Notifications