गुजरात: जंगल छोड़ सड़क पर घूमता दिखा खूंखार शेरों का झुंड, कैमरे में ये काम करते आए नजर, देखें Video

गुजरात एक गांव बड़ी घटना होने से बच गई, क्योंकि यहां एक साथ 7 से 8 शेरों का झुंड आबादी वाले इलाके में आ गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Gujarat Lions Video

Gujarat Lions Video: आबादी वाले इलाकों में जंगली जानवरों का आना आम बात है, अक्सर आपने तेंदुए को शहरों में सड़कों पर घूमते देखा होगा। हाल ही में एक तेंदुआ गाजियाबाद की जिला अदालत में घुस गया था, जहां उसने कई लोगों को अपना शिकार बनाया था, लेकिन अब सोशल मीडिया पर जंगल का राजा और सबसे खूंखार जानवर शेर की वीडियो वायरल हो रही है। सीसीटीवी फुटेज के अंदर शेरों का झुंड सड़क पर घूमता हुआ देखा जा रहा है, जिसके बाद स्थानीय लोगों के अंदर डर का माहौल है।

 गुजरात के अमरेली की डरा देंगी ये तस्वीर!

गुजरात के अमरेली की डरा देंगी ये तस्वीर!

शेर से बचना नामुमकिन है। एक बार शेर के चंगुल में फंसने के बाद किसी का भी मरना तय है। ऐसे में सोचिए अगर शेर का पूरा का पूरा झुंड सड़क पर टहलने आ धमके तो क्या होगा? बेशक सांसें अटक जाएगी। ऐसा ही कुछ चौंकाने वाला नजारा गुजरात के अमरेली से सामने आया है, जहां खूंखार शेरों के झुंड को सड़क पर खुलेआम घूमते देखा गया।

CCTV में कैद हुआ शेरों का झुंड

CCTV में कैद हुआ शेरों का झुंड

सीसीटीवी में कैद हुए शेर आसान से घूमते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि 7 से 8 शेर एक साथ खुलेआम घूमते दिखाई दे रहे हैं। यह खौफनाक नजारा अमरेली जिले के राजुला तालुका के भेरई गांव की है, जो वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। हालांकि अमरेली में शेरों का आबादी या फिर सड़कों पर आने कोई नई बात नहीं है। लेकिन शायद ऐसा पहली दफा हुआ है कि जब इतने शेर एक साथ सड़क पर आए हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

गिर के शेरों ने फैलाई दहशत

गिर के शेरों ने फैलाई दहशत

एक स्थानीय निवासी के अनुसार पिछले एक साल से लगभग हर रात शेर गांव में प्रवेश कर रहे हैं। द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक मंगलवार की रात लगभग 1 बजे सड़कों पर कुत्ते भौंकने लगे, जिससे ग्रामीणों की नींद खुल गई। जब कुछ युवा यह देखने गए कि क्या हो रहा है, तो उन्होंने गांव में घूमते हुए आठ शेरों का झुंड देखा गया। गांव के प्रवेश द्वार के पास पालडी शेरी में एक घर पर लगे सीसीटीवी कैमरों में शेरों का झुंड कैद हो गया। बता दें कि गिर के शेर गिर के जंगल और सौराष्ट्र क्षेत्र के जूनागढ़, गिर सोमनाथ, अमरेली और भावनगर जिलों में फैले अन्य संरक्षित क्षेत्रों में पाए जा सकते हैं। इस क्षेत्र में घूमने वाले शेर अफ्रीका के बाहर शेरों की एकमात्र जंगली आबादी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+