नशे के लिए रुपए नहीं दिए तो पोते ने दादा को सीढ़ियों से धक्का देकर मार डाला

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक नशेड़ी पोते ने अपने दादा की पीट-पीटकर हत्या कर दी। उसने दादा को घर की सीढ़ियों से धक्का मारा, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। उनसे रुपए न मिलने पर पोते ने निर्दयता से पीटा। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। उसके बाद नशे का आदी पोता वहां से फरार हो गया।

वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस घर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को जिला अस्पताल पोस्टमॉर्टम हाउस भेजा। साथ ही हत्यारोपी पोते की तलाश में जुट गई। संवाददाता के अनुसार, यह घटना जनपद के थाना रेहड़ क्षेत्र के सादकपुर गांव की है। जहां सौरभ नामक शख्स ने अपने दादा से नशे के लिए पैसे मांगे। वह ऐसे ही पैसे मांगता था। दादा के इनकार करने पर सौरथ ने उन्हें सीढ़ियों से धकेल दिया।

Grandfather killed by drunken-man at bijnor

दादा को निर्ममता से पीटता रहा। उनके मरने के बाद सौरभ वहां से फरार हो गया।इस मामले में गांव के ग्राम प्रधान पूरन सिंह ने बताया कि सौरभ नशे का आदी था और आए दिन वह इसी तरह अपने दादा से नशे के लिए रुपए की मांग करता था। लेकिन आज रुपए ना मिलने पर, उसने अपने दादा को मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों ने ही सूचना पुलिस को दी थी।

Grandfather killed by drunken-man at bijnor

एसपी देहात संजय कुमार ने फोन पर जानकारी दी कि मृतक के परिजनों द्वारा हत्या की तहरीर मिली है। हत्या के बाद आरोपी पोता फरार है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही पुलिस आरोपी को पकड़ लेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+