राम मंदिर निर्माण के लिए गुजरात के इस ट्रस्ट ने दिया ₹551,111,11 चंदा, अब तक मिले 100 करोड़ से ज्यादा
ram temple donation drive, सूरत। गुजरात के अग्रवाल विकास ट्रस्ट द्वारा राम मंदिर निर्माण निधि में 5 करोड़ 51 लाख 11 हजार 111 रुपए चंदा दिया गया है। अयोध्या में बनने वाले रामजन्मभूमि मंदिर के लिए श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण समारोह सूरत के सिटीलाइट स्थित महाराजा अग्रसेन भवन के द्वारका हॉल में हुआ। जहां अग्रवाल विकास ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने पांच करोड़, इक्यावन लाख, ग्यारह हजार, एक सौ ग्यारह (5,51,11,111/-) रुपए के चेक सौंपे। इस मर्तबा राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट की ओर से बताया गया है कि, मकर संक्राति से अब तक गुजरात से 100 करोड़ रुपए से ज्यादा चंदा मिल चुका है। अब चंदा-अभियान का दूसरा चरण चल रहा है, जिसमें सूबे के सभी 184,45 गांवों में संपर्क का लक्ष्य रखा गया है।

15 जनवरी से लिया जा रहा चंदा
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए देशभर से चंदा जुटाया जा रहा है। रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रह समिति के मार्गदर्शन में आयोजित निधि संग्रह अभियान के तहत कई टीमें गुजरात राज्य के लोगों से भी रकम जुटा रही हैं। ट्रस्ट के एक पदाधिकारी ने बताया कि, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर निर्माण के लिए देशभर में 15 जनवरी से चंदा लेना शुरू किया है।
इस अभियान को राम मंदिर निधि संकल्प संग्रह अभियान नाम दिया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सबसे पहले चंदा देकर इस अभियान की शुरुआत की थी। रामनाथ कोविंद ने चेक के जरिए 5 लाख 100 रुपए का चंदा दिया था। इस अभियान के पहले 2 दिन में ही देशभर से 100 करोड़ रुपए दान मिला। अब तक 300 करोड़ रुपए से ज्यादा चंदा जुटाया जा चुका है।
कैसे और किसे दिया जाता है चंदा?
लोग नगद और चेक के अलावा UPI, NEFT, RTGS, IMPS से भी चंदा दे सकते हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों के मुताबिक, 10,100, 1000 या 2 हजार के उूपर का चंदा कोई भी दे सकता है। आप चाहें तो ट्रस्ट के अकाउंट में सीधे UPI, NEFT, RTGS, IMPS कर सकते हैं। ट्रस्ट ने बाकायदा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अकाउंट की डीटेल भी दी है।












Click it and Unblock the Notifications