गुजरात में 300 नर्स कोरोना पॉजिटिव, वायरस ने फिर एक फ्रंट फाइटर की जान ली

सूरत। देश के अन्य राज्यों की तरह गुजरात में भी कोरोना वायरस से कोहराम मचा हुआ है। यहां संक्रमण के मामले 54 हजार हो गए हैं। आमजन के अलावा डॉक्टर एवं नर्स भी महामारी की चपेट में आ रहे हैं। यहां करीब 300 नर्स कोरोना पॉजिटिव मिल चुकी हैं। सूरत शहर में बीते रोज एक और फ्रंट फाइटर नर्स की कोरोना से मौत हो गई।

अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, नर्सिंग स्टाफ के जिस शख्स की मौत हुई है, वह न्यू सिविल अस्पताल परिसर में नर्सिंग स्टाफ क्वाटर्स निवासी सुनील प्रभुदास निमावत (46) थे। वो पिछले पांच वर्ष से मेल नर्स के तौर पर कार्यरत थे। कोरोना वायरस महामारी के दौरान उनकी ड्यूटी कोविड-19 हॉस्पिटल में लगाई गई थी। कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज करते हुए वह खुद कब संक्रमित हो गए इसका पता ही नहीं चला। बाद में उनको बुखार, सर्दी-खांसी समेत दूसरे लक्षण दिखाई देना शुरू हो गया।

Front Fighter Male Nurse Dies due to Coronavirus in surat

जिसके चलते सुनील प्रभुदास निमावत ने न्यू सिविल अस्पताल में अपना इलाज शुरू करवाया था। पहली ​रिपोर्ट निगेटिव आई थी। मगर, बाद में घर जाने के चार दिन बाद फिर से उनकी तबीयत खराब हो गई। तब परिजनों ने उनको निजी यूनिक अस्पताल में भर्ती कराया। 9 दिन उपचार लेने के बाद उनकी तबीयत ठीक हो गई। उसके बाद 3 दिन पहले फिर से उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर गए, जहां उनकी कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस बार वायरस से उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई। जिसके चलते उन्होंने दम तोड़ दिया।

परिजनों ने बताया कि, मृतक सुनील के एक पुत्री नंदनी और पुत्र ओम हैं। नंदनी 12 वीं पास करने के बाद फिलीपिन्स में मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। वहीं, ओम ने इसी साल 12वीं की परीक्षा पास की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+