आंखों के सामने जेसीबी ने 4 साल के बच्चे को कुचला, एक्टिवा से वहीं बेहोश होकर गिर पड़ी मां
वडोदरा. गुजरात में वडोदरा के वड्सर ब्रिज के पास जेसीबी के नीचे आने से एक 4 साल के बच्चे की मौत हो गई। जेसीबी की एक एक्टिवा से टक्कर हुई थी। उस एक्टिवा पर वह बच्चा अपनी मां के साथ बैठा था। टक्कर लगते ही बच्चा जेसीबी के नीचे गिरा। जेसीबी ने उसे कुचल दिया। वहीं, उसकी मां भी साइड में गिर गई। आंखों के सामने अपने बच्चे को कुचलता देख वह बेहोश हो गई।

मां-बेटे के साथ हुआ दर्दनाक हादसा
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उधर, जेसीबी का चालक वहां से फरार हो गया। लोगों ने रोड पर प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। कुछ देर बाद पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने मृतका की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जरूरी कार्रवाई शुरू की।

जेसीबी से हुई थी एक्टिवा की टक्कर
संवाददाता ने बताया कि वड्सर ब्रिज के पास स्थित अक्षर रेजीडेंसी में रहने वाले संजय साहू की पत्नी अपने चार साल के बेटे अनचरितिक को स्कूल से लेकर घर जा रही थी। तभी तेज गति से आ रहे एक जेसीबी ने उनके एक्टिवा को टक्कर मारी। अनचरितिक के सिर पर जेसीबी के टायर चढ़ गए और उसे बुरी तरह कुचल डाला।

आंखों के सामने हो गई गोद सूनी
कुछ ही क्षणों में हुए इस खौफनाक हादसे ने एक मां की कोख सूनी कर दी। बच्चे के खून के छींटे उसके कपड़ों पर गिरे और कुछ ही दूरी पर स्कूल ड्रेस पहने बेटे की लाश पड़ी दिखी।

दशा देख राहगीर भी व्यथित हो उठे
अनजान औरत की यह दशा देखकर वहां से निकल रहे लोग भी व्यथित हो उठे। फिर भीड़ में से ही कुछ लोग उस महिला को हॉस्पिटल ले गए।












Click it and Unblock the Notifications