Sanjiv Bhatt IPS: कौन हैं पूर्व पुलिस अफसर संजीव भट्ट, जिन्हें ताउम्र सलाखों के पीछे रहना पड़ेगा
Sanjeev Bhatt IPS Officer: भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अफसर संजीव भट्ट को 34 साल पुराने कस्टडी डेथ केस में तगड़ा झटका लगा है।
संजीव भट्ट कस्टडी में मौत के मामले में जामनगर सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई आजीवन कारावास की सजा को मंगलवार को गुजरात हाईकोर्ट ने भी बरकरार रखा है।

गुजरात हाई कोर्ट के फैसले के बाद अब पूर्व संजीव भट्ट को ताउम्र जेल की सलाखों के पीछे रहना होगा।
दरअसल, 30 अक्टूबर, 1990 को भारत बंद के आह्वान विश्व हिन्दू परिषद और बीजेपी ने किया था। तत्कालीन भाजपा प्रमुख लाल कृष्ण आडवाणी की गिरफ्तारी के विरोध में बंद का ऐलान किया गया था।
तब जामनगर में सांप्रदायिक दंगा भड़कने के बाद पूर्व आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट ने आतंकवादी और विघटनकारी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (टाडा) के तहत लगभग 133 लोगों को हिरासत में लिया था।
हिरासत में लिए गए व्यक्तियों में से एक प्रभुदास वैश्नानी की हिरासत से रिहा होने के बाद मौत हो गई थी। प्रभुदास के के परिवार ने आरोप लगाया कि आईपीएस संजीव भट्ट और उनके सहयोगियों ने उन्हें हिरासत में यातना दी थी, जिसके चलते मौत हुई है।
आरोप यह भी था कि हिरासत में लिए गए लोगों को बेरहमी से लाठियों से पीटा गया और उन्हें कोहनी के बल रेंगने जैसी कुछ यातनाएं दी गईं। हरकतें करने के लिए मजबूर किया गया. आरोप है कि उन्हें पानी तक पीने की इजाजत नहीं दी गई।
मामला कोर्ट में पहुंचा। साल 2011 में आईपीएस संजीव भट्ट को निलंबित कर दिया गया था। फिर साल 2019 में जामनगर जिला अदालत ने इस मामले में संजीव भट्ट व एक अन्य पुलिस अधिकारी प्रवीण सिंह झाला को भी आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।
अब उनकी याचिका को खारिज करते हुए न्यायमूर्ति आशुतोष शास्त्री और न्यायमूर्ति संदीप भट्ट की खंडपीठ ने कहा कि 'ट्रायल कोर्ट ने अपीलकर्ताओं को सही तरीके से दोषी ठहराया है। हम उक्त फैसले को बरकरार रखते हैं और अपील खारिज की जाती है'
बता दें कि उस वक्त आईपीएस संजीव भट्ट जामनगर में एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस के पद पर तैनात थे। 1985 में आईआईटी बॉम्बे से एम.टेक की डिग्री हासिल करने वाले भट्ट 1988 बैच के आईपीएस अफसर हैं। कस्टोडियल डेथ के मामले के बाद साल 1996 में जब वह बनासकांठा में एसपी भी रहे।
उल्लेखनीय है कि संजीव भट्ट का जन्म 21 दिसंबर 1963 को मुम्बई में हुआ था। इनकी पत्नी का नाम स्वेता भट्ट है।












Click it and Unblock the Notifications