कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और राज्यसभा चुनाव प्रत्याशी कोरोना की चपेट में, वडोदरा में इलाज शुरू

गांधीनगर। गुजरात राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के प्रत्याशी भरत सिंह सोलंकी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। बीते रोज अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में भर्ती कराए गए। वहीं उनकी जांच की गई, जिसमें रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। कांग्रेस की ओर से बताया गया कि, सोलंकी को वडोदरा के मांजलपुर स्थित बेंकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वो राज्य में कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके हैं।

former Congress gujarat President Bharat Singh Solanki covid-19 positive

सोलंकी के कोरोना से संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में दौड़-धूप मच गई है। क्योंकि, 19 जून को राज्यसभा चुनाव में मतदान के लिए वे गांधीनगर पहुंचे थे। वहां चुनाव के समय सोलंकी ने कई नेताओं से संपर्क किया था। सोलंकी जिन लोगों के संपर्क में थे, उनके भी अब कोरोना से संक्रमित होने का खतरा मंडरा गया है। सोलंकी राज्यसभा चुनाव की वोटिंग वाले दिन विधानसभा में कई नेताओं, कर्मचारियों और पत्रकारों से मिले थे। उन्होंने कांग्रेस की ओर से राज्य सभा चुनाव में बतौर उम्मीदवार हिस्सा लिया था।

former Congress gujarat President Bharat Singh Solanki covid-19 positive

हालांकि, सोलंकी की राज्यसभा चुनाव में हार हुई, क्योंकि कांग्रेस के पास विधायकों का पर्याप्त संख्याबल नहीं था। हां, कांग्रेस से एक प्रत्याशी शक्ति सिंह गोहिल निर्वाचित घोषित किए गए। वहीं, भाजपा से जिन लोगों को राज्यसभा के लिए चुना गया उनके नाम क्रमश: अक्षय भारद्वाज, रमिलाबेन बारा और नरहरी अमीन हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+