गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले EC का एक्शन, 900 से अधिक अधिकारियों का ट्रांसफर

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने गुजरात के विभिन्न ग्रेड के 900 से अधिक अधिकारियों का तबादला कर दिया है। चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई चुनाव आयोग के आदेश के बाद हुई है। जानकारी के मुताबिक 21 अक्टूबर को आयोग ने गुजरात के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को अधिकारियों के स्थानांतरण के लिए निर्धारित समय अवधि समाप्त होने के बाद अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए एक पत्र लिखा था। बावजूद इसके अधिकारियों की तरफ से अनुपालन रिपोर्ट समय पर नहीं भेजी गई थी।

Recommended Video

    Gujarat election 2022: चुनाव आयोग ने अधिकारियों के तबादले पर मांगी रिपोर्ट | वनइंडिया हिंदी |*News
    election commission

    51 आईएएस अधिकारियों को मुख्यालय में रिपोर्ट करने को कहा गया
    आयोग की तरफ से जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है, उसमें मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे भी शामिल हैं। इसके अलावा आयोग ने छह वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों सहित शेष 51 अधिकारियों को भी अपने-अपने मुख्यालय को रिपोर्ट करने को कहा है। इस संबंध में गुजरात सरकार से गुरुवार तक अनुपालन रिपोर्ट भेजने को कहा गया है।

    अभी नहीं हुआ है तारीखों का ऐलान
    चुनाव आयोग की तरफ से अभी तक गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। पहले माना जा रहा था कि हिमाचल और गुजरात में एक साथ चुनाव कराए जाएंगे। हिमाचल प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान तो कर दिया गया कर दिया गया, लेकिन अभी गुजरात चुनाव की तारीखें नहीं घोषित हुई हैं। गुजरात विधानसभा अगले साल 18 फरवरी तक समाप्त हो जाएगी। हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां पर वोटिंग 12 नवंबर को होगी। जबकि रिजल्ट 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। आपको बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव इस बार भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच है। दोनों ही पार्टियों की तरफ से जमकर चुनाव प्रचार किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी एक ओर जहां गुजरात में राजनीतिक जमीन की तलाश में हैं, वहीं भाजपा के लिए अपने गढ़ को बचाने की चुनौती है।

    ये भी पढ़ें- क्या गुजरात में भाजपा को फंसाने के लिए केजरीवाल ने चला नोटों पर लक्ष्मी-गणेश का दांव

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+