कक्षा में पढ़ रही आठवीं की छात्रा को आया हार्ट अटैक, तुरंत हो गई मौत, देखें CCTV में कैद वीडियो
School Girl Heart Attack Video: हार्ट अटैक से अब तक तो उम्रदराज लोगों की जान जाया करती थी। पिछले कुछ सालों में युवाओं की भी हार्ट अटैक से मौत के केस सामने आए हैं। अब गुजरात में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। क्लासरूम में पढ़ते-पढ़ते आठवीं की छात्रा को दिल का दौरा पड़ा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। (वीडियो नीचे)
हार्ट अटैक की वजह से जान गंवाने वाली छात्रा उम्र महज 12 साल थी। क्लासरूम का यह पूरा वाक्या सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार सूरत के गोडादरा इलाके की साईबाबा सोसायटी में रहने वाले साड़ी व्यापारी मुकेश भाई मेवाड़ा की 12 वर्षीय बेटी रिद्धि गोडादरा के गीतांजलि स्कूल में कक्षा 8वीं की छात्रा थी। वह बुधवार को स्कूल आई। कक्षा में पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान वह अचानक बेहोश होकर फर्श पर गिर गई।
Recommended Video
एक बारगी तो टीचर व अन्य विद्यार्थियों के कुछ समझ नहीं आया। टीचर ने संस्था प्रधान को सूचना दी। बच्ची को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हार्ट अटैक से बच्ची के मौत से परिजन व स्कूल प्रबंधन ही नहीं सूरत के लोग भी अचम्भित हैं कि इतनी कम उम्र में भी हार्ट अटैक ने जान ले ली।
26 सितंबर को सुबह 11 बजकर 37 मिनट के इस सीसीटीवी के वायरल फुटेज में देखा जा सकता है कि टीचर क्लास में पढ़ा रहे हैं। क्लास बच्चों से पूरी भरी हुई है। छात्रा रिद्धि सबसे आगे वाली पंक्ति में किनारे वाली सीट पर बैठकर पढ़ रही थी। वह अचानक अपनी कनपटी पर हाथ रखती है और फिर एकदम से नीचे गिर जाती है। यह देखकर कक्षा में हर कोई चौंक गया।












Click it and Unblock the Notifications