गुजरात: जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान हादसा, लोगों पर गिरा इमारत का हिस्सा, 8 घायल
Ahmedabad: दरियापुर में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान हादसा हुआ। जिसमें 8 लोगों के ऊपर इमारत का छज्जा गिर गया। घायलों का इलाज जारी है। हादसे के चलते मौके पर अफरा तफरी का माहौल बना रहा।
गुजरात के अहमदाबाद में मंगलवार को दो मंजिला इमारत का छज्जा गिरने से 8 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसा दरियापुर में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान हुई। सभी लोग क्षमता से अधिक छज्जे में खड़े थे। तभी अचानक छज्जा लोगों पर गिर गया। मामले का वीडियो सामने आया है। वहीं, घायलों को उपचार जारी है।
आपको बता दें कि भगवान जगन्नाथ की 146 वीं रथयात्रा में गृह मंत्री अमित शाह ने अपने पूरे परिवार के साथ पूजा-अर्चना की थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी तड़के मंदिर में "मंगला आरती" में भाग लिया।

शाह नेएक ट्वीट में यात्रा को "आस्था और भक्ति का संगम" कहा और भगवान के "दर्शन" के अनुभव को "दिव्य और अविस्मरणीय" बताया। कड़ी सुरक्षा के बीच निकाली गई रथ यात्रा में दर्जनों हाथी शामिल थे। साथ ही ऊंटों द्वारा खींची जाने वाली गाड़ियां और झांकी वाले ट्रक भी शामिल रहीं। जुलूस का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया।
ओडिशा के पुरी के बाद अहमदाबाद की सबसे बड़ी यात्रा
मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ इस यात्रा में अपनी बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र के साथ रथ में सवार होकर निकलते हैं। यह यात्रा पुरी के बाद अहमदाबाद की देश की दूसरी सबसे बड़ी रथ यात्रा मानी जाती है। 30 किलोमीटर की रथ यात्रा की सुरक्षा में 25 हजार पुलिस जवान और अधिकारी लगाए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications