जानेमाने अर्थशास्त्री वाईके अलग का लंबी बीमारी के चलते निधन

जाने-माने अर्थशास्त्री योगिंदर के अलग का निधन हो गया है। वह सरदार पटेल इंस्टिट्यूट ऑफ इकोनॉमिक्स एंड सोशल रिसर्च में प्रोफेसर के रूप में सेवा देने के साथ पूर्व मंत्री रह चुके हैं। आज प्रोफेसर वाईके अलग का गुजरात के अहमदाबाद में निधन हो गया। उनके बेटे मुनीष अलग ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से पिता की तबीयत ठीक नहीं थी, लेकिन पिछले 20-25 दिनों में उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। जिसके बाद घर पर उनका निधन हो गया। प्रोफेसर वाईके अलग का अंतिम संस्कार आज शाम थलतेज क्रिमेटोरियम में होगा।
गौर करने वाली बात है कि योगिंदर के अलग का चकवाल का 1993 में निधन हो गया था। उन्होंने राजस्थान यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई की थी, बाद में उन्होंने पेन्सिल्वेनिया यूनिवर्सिटी से डॉक्टोरेट की पढ़ाई की थी। उन्होंने भारत और विदेश के भी कई विश्वविद्यालयों आईआईएम कोलकाता, दिल्ली के जेएनयू में पढ़ाया है। वर्ष 1996-98 में उन्होंने भारत सरकार में ऊर्जा मंत्री के पद पर भी काम किया था। इसके साथ ही वह योजना आयोग के सदस्य रह चुके हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोफेसर वाईके अलग के निधन पर शोक जाहिर किया है। उन्होंने कहा प्रोफेसर वाईके अलग बड़े विद्वान थे, वह आम जन की नीतियों को लेकर काफी जूनूनी थे, खासकर कि ग्रामीण क्षेत्र के विकास, पर्यावरण और अर्थव्यवस्था को लेकर। मैं उनके निधन से बहुत दुखी हूं. मैं आपके साथ अपने संवाद को हमेशा याद रखूंगा। परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदना, ओम शांति












Click it and Unblock the Notifications