गुजरात में भारी बारिश के चलते एक घर ढहा, तीन महिलाओं की मौत
गुजरात के द्वारका जिले में भारी बारिश की वजह से एक घर ढह गया है। यह हादसा द्वारका जिले के खंबालिया तालुका में हुई है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। एनडीआरएफ की ओर से बताया गया है कि हादसे में तीन महिलाओं की मौत हुई है।
ये महिलाएं मलबे के नीचे दब गई थीं। एनडीआरएफ की टीम ने राहत और बचाव अभियान चलाया और तीनों शवों को बाहर निकाल लिया।

घर ढहने के बाद मौके पर NDRF की टीम ने काफी तेज राहत-बचाव का कार्य किया। टीम ने मलबे से जीवित बचे लोगों को खोजने और निकालने के लिए तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया। वहीं घटना के बाद हादसे की वजह की जांच शुरू हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications