कोरोना से संक्रमित होने का पता चलने पर हीरा कारोबारी नदी में कूदा, ब्रिज से 1 KM दूर मिला शव
सूरत। कोरोना के खौफ से गुजरात के सूरत में एक हीरा कारोबारी ने आत्महत्या कर ली। उसकी लाश तापी नदी से बरामद की गई। मृतक की पहचान विनोदभाई चतुरभुजभाई खख्खर के तौर पर हुई, जो कि अमरेली जिले के तलाला के मूल निवासी थे। विनोदभाई के बेटे सार्थक ने बताया कि, वे कुछ दिनों से बीमार थे। रविवार को रात 9 बजे सिटी स्केन कराने के बाद सो गए थे। फिर रात करीब एक बजे जो रिपोर्ट आई, उससे उनमें कोरोना की पुष्टि हुई। वह परेशान हो गए, उन्हें डर सताने लगा कि उनकी वजह से परिवार के और लोग भी कोरोना पॉजिटिव न हो जाएं। इसी के चलते सोमवार की सुबह करीब 7 बजे अपनी मोपेड से घर से निकल गए थे।

सोमवार दिन में उनकी तलाश की गई, लेकिन नहीं मिले। उसके बाद तापी नदी के ब्रिज पर उनकी मोपेड मिली। फिर बीते रोज नदी के ब्रिज से करीब 1 किमी दूर उनका शव बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों ने यही बताया है कि, कोरोना के खौफ से उन्होंने ऐसा कदम उठाया। वह सूरत में शहर के लंबे हनुमान रोड के पास हैप्पी पैलेस में रहा करते थे।
बता दें कि, गुजरात में बाइक की तरह के दुपहिया वाहन को मोपेड कहा जाता है। जिसे यूपी में लोग बिक्की कहते हैं। विनोदभाई चतुरभुजभाई खख्खर इसी तरह के दुपहिया वाहन को लेकर रविवार रात को घर से निकल गए थे।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications