हम गुजरात में भी बिजली बिल माफ कर देंगे, चाबी आपके हाथ में है: केजरीवाल

जामनगर। आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में आमजन को संबोधित किया। उन्‍होंने यहां कहा कि, मैं बता रहा हूं दिल्ली के बाद अब पंजाब के लोगों के भी बिजली बिल ज़ीरो आने लगे हैं। कुछ लोगों को इस बात का यक़ीन नहीं हो रहा। ये हम कर रहे हैं देखिए..।

Recommended Video

    Gujarat में Arvind Kejriwal का ऐलान, Free 600 Unit Electricity देंगे | वनइंडिया हिंदी | *Politics
    Delhi CM Arvind Kejriwal Ask to Gujarati people- Am I doing wrong by providing free education?

    केजरीवाल ने कहा, ''हम अपने दोस्तों के क़र्ज़े माफ़ नहीं करते, बल्कि ग़रीब जनता के बिजली बिल माफ़ करते हैं। इन करोड़ों लोगों की दुआ हमारे साथ हैं। इसलिए चमत्‍कार हो रहा है।''
    केजरीवाल बोले, 'ये चमत्कार गुजरात में भी हो सकता है। बस चाबी आपके हाथ में है।'
    जामनगर पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 'फ्री की रेवड़ी' के बारे में फिर बात की। उन्‍होंने कहा कि, 'फ्री रेवड़ी' को लेकर इन दिनों काफी चर्चा है। हमने दिल्ली सरकार के स्कूलों को बदल दिया है। इस साल सैकड़ों छात्रों ने IIT और NEET की परीक्षा पास की है। छात्र त्रुटिहीन अंग्रेजी बोलते हैं। क्या मैं मुफ्त शिक्षा देकर गलत कर रहा हूं?'

    Delhi CM Arvind Kejriwal Ask to Gujarati people- Am I doing wrong by providing free education?

    गुजरातियों को मुफ्त बिजली देने का वादा करते हुए केजरीवाल ने कहा कि, 'यहां हमारी सरकार बनी तो आपको 300 यूनिट मुफ्त बिजली मुहैया कराई जाएगी। केजरीवाल ने कहा कि, आप देख रहे हैं महंगाई काबू से बाहर हो चुकी है। बिजली के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं...मगर मैं कहना चाहता हूं कि, हमारी सरकार आने पर ये समस्‍या नहीं रहेगी। हम आपको मुफ्त बिजली-पानी, मुफ्त शिक्षा, रोजगार और भत्‍ते देंगे।'

    इसी साल होने हैं गुजरात के चुनाव
    गुजरात में दिसंबर 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसलिए सभी दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हैं। पिछले कुछ महीनों से केजरीवाल लगातार गुजरात आ रहे हैं। इस राज्य में वह अपनी पार्टी को मजबूत करने और सत्‍तारूढ़ बीजेपी को टक्कर देने में जुटे हैं। एक ओर वह पंजाब में AAP की सरकार बनने के बाद नई योजनाओं को धरातल पर लाने के दावे कर रहे हैं, दूसरी ओर अपने दिल्ली मॉडल के बारे में भी यहां के लोगों को बता रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+