गुजरात में बेमौसम बारिश का कहर, बिजली गिरने से अब तक 27 लोगों की मौत
Gujarat Unseasonal Rainfall: गुजरात में बेमौसम बारिश का कहर देखा जा रहा है। बीते कई दिनों से गुजरात के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश हो रही है। जिसमें जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। गुजरात में सोमवार सुबह से बारिश देखने को मिली। जिसने लोगों को मुश्किल में डाल दिया है।
गुजरात में सप्ताह के अंत में राज्य के कई हिस्सों में हुई बेमौसम बारिश के कारण मृतकों की ख्या सोमवार को बढ़कर 27 हो गई। इसी के साथ 79 जानवरों की जान भी चली गई। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (एसईओसी) के एक आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी गई।

एसईओसी के मुताबिक, दाहोद जिले में एक घर गिरने से दो लोगों की जान चली गई, जबकि गुजरात के मेहसाणा जिले में पेड़ गिरने से एक और व्यक्ति की मौत हो गई।
इससे पहले अहमदाबाद, अमरेली, आनंद, खेड़ा, देवभूमि द्वारका, पंचमहल, पाटन, बोटाद, मेहसाणा, साबरकांठा, सूरत और सुरेंद्रनगर जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। तापी जिले में बिजली गिरने से दो लोगों की जान चली गई।
अधिकारी ने बताया कि बनासकांठा और भरूच जिलों में बिजली गिरने से तीन-तीन लोगों की मौत हो गई और दाहोद जिले में चार लोगों की मौत हो गई। रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात में हुई लोगों की मौत पर दुख जताया है।
बता दें कि गुजरात में रविवार सुबह से राज्य के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश हो रही है। छिटपुट बारिश के साथ कई जगहों पर ओले भी गिरे। बता दें कि इससे पहले 24 घंटे में बिजली गिरने से 24 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं 23 लोगों के घायल होने के खबर सामने आई है।












Click it and Unblock the Notifications