Cyclone Biparjoy: गुजरात में भारतीय तटरक्षक बल ने संभाला मोर्चा, समुद्र में कर रहे निगरानी
Cyclone Biparjoy Update: अरब सागर में बन रहे गंभीर चक्रवाती तूफान 'बिपारजॉय' को देखते हुए भारतीय तटरक्षक क्षेत्र- उत्तर पश्चिम ने गुजरात, दमन और दीव के मछली पकड़ने वाले समुदाय, नाविकों पर निगरानी रख रही है।
Cyclonic storm Biparjoy: गुजरात में अगले 24 घंटों में चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' तेज हो सकता है। इसके मद्देनजर प्रशासन ने लोगों के समुद्र तट पर जाने पर रोक लगा दी है। साथ ही भारतीय तट रक्षक (Indian Coast Guard) ने भी मोर्चा संभाल लिया है।
भारतीय तटरक्षक बल आने वाले चक्रवाती तूफान 'बिपारजॉय' के बारे में लोगों को आगाह करने के लिए आसमान से लेकर समुद्र तक काम कर रहा है, ताकि वे संवेदनशील जगहों से दूर जा सकें।
अरब सागर में बन रहे गंभीर चक्रवाती तूफान 'बिपारजॉय' को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को बताया कि 'बेहद गंभीर' चक्रवाती तूफान के अगले चौबीस घंटों में और तेज होने की उम्मीद है, जो उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ेगा।

ऐसे में गुजरात के तटीय इलाकों में भारतीय तट रक्षक ( Indian Coast Guard) यूनिट जहाजों, विमानों और रडार स्टेशनों के जरिए समुद्र में जहाजों को नियमित सलाह भेज रही हैं।
भारतीय तटरक्षक बल अलर्ट
भारतीय तटरक्षक क्षेत्र - उत्तर पश्चिम ने गुजरात, दमन और दीव के मछली पकड़ने वाले समुदाय, नाविकों को जरूरी सावधानी और सुरक्षा उपाय करने की सलाह देने के लिए आउटरीच शुरू किया है।
न्यूज एजेंसी एएनआई ने भारतीय तटरक्षक अधिकारियों के दो वीडियो साझा किए हैं, जिनमें समुद्री क्षेत्रों के पास रहने के खतरों के बारे में बताया गया है। एक अधिकारी विमान के माध्यम से सलाह दे रहा है जबकि दूसरा जहाज के माध्यम से ऐसा कर रहा है।
गुजरात सूचना विभाग का हवाला देते हुए एएनआई ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से भारतीय तट रक्षक के सभी तट के मछुआरों के साथ सामुदायिक बातचीत कर रहे हैं ताकि चक्रवात के मद्देनजर पर्याप्त सावधानी बरती जा सके और यह दोहराया जा सके कि मछली पकड़ने की कोई गतिविधि नहीं की जानी चाहिए।l
वलसाड में तीथल बीच पर ऊंची लहरें
Recommended Video
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि अरब सागर के ऊपर बना भयंकर चक्रवाती तूफान 'बिपारजॉय' अगले 24 घंटों में और तेज हो सकता है। चक्रवात बिपरजॉय के मद्देनजर अरब सागर तट पर वलसाड में तीथल बीच पर ऊंची लहरें देखी गई हैं। एहतियात के तौर पर तीथल बीच को 14 जून तक पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications