बारिश के बाद इस शहर की सड़कों पर आ गए मगरमच्छ, लोगों ने पकड़कर वापस नदी में छोड़ा

वडोदरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य गुजरात के कई जिले भारी बारिश के चलते जलमग्न हो गए। इस संकट के बीच जलीय प्राणी इंसानी बस्तियों में नजर आने लगे हैं। यहां वडोदरा शहर के बीच से बहने वाली विश्वामित्री नदी में सैकड़ों मगरमच्छों का निवास है। नदी में उफान व लगातार बारिश के चलते मगरमच्छ रिहायशी इलाकों में आ-जा रहे हैं।

भारी बारिश के बाद नदी से बाहर घूम रहे मगर

भारी बारिश के बाद नदी से बाहर घूम रहे मगर

मगरमच्छ का एक बच्चा शहर के हाईवे पर लोगों ने देखा तो वे उसका वीडियो बनाने लगे। कुछ ही देर में उसे टीवी चैनलों पर दिखाया जाने लगा। सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम इलाके में आई। उसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उस छोटे से मगरमच्छ को काबू कर लिया गया। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि, मगरमच्छ को रस्सी से बांधा गया है और स्थानीय लोगों की भीड़ उसके पास आ गई है।

स्कूल में आ घुसा था 6 फुट लंबा मगरमच्छ

स्कूल में आ घुसा था 6 फुट लंबा मगरमच्छ

एक मगरमच्छ विगत 8 जुलाई को गुजरात के वडोदरा शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर देना गांव के सरकारी स्कूल में आ गया था। हालांकि, गनीमत यह रही कि बच्चों के स्कूल पहुंचने से पहले ही लोगों ने उसे देख लिया और फिर उसका रेस्क्यू किया गया। शिक्षक ने बताया कि, 6 फुट लंबा मगरमच्छ तड़के करीब ढाई बजे प्राइमरी स्कूल कैंपस में घुस गया था।

यहां रहते हैं 300 से ज्यादा मगरमच्छ

यहां रहते हैं 300 से ज्यादा मगरमच्छ

रेस्क्यू टीम के अधिकारियों की मानें तो वडोदरा में बहने वाली विश्वामित्री नदी में 300 से ज्यादा मगरमच्छ हैं। राज्य सरकार ने इनकी सुरक्षा के लिए नदी के आसपास वन्य सुरक्षाकर्मी तैनात कर सूचना बोर्ड भी लगाए हैं। इन दिनों राज्य में हो रही तेज बारिश की वजह से शहर के कई हिस्सों मगरमच्छ नज़र आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+