गुजरात में कोरोना टेस्ट का आंकड़ा 2 करोड़ पार पहुंचा, सक्रिय मरीजों की संख्या अब 1 लाख से ज्यादा

अहमदाबाद। गुजरात में अब तक लोगों की 2 करोड़ से ज्यादा कोरोना जांचें हो चुकी हैं। जिनमें से 7,52,619 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। वहीं, वायरस से 9 हजार से ज्यादा मौतें हुईं। सरकारी आंकड़ा 9,121 मौतें बता रहा है, हालांकि कांग्रेस का दावा है कि सूबे में 2 लाख से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि, गुजरात में 6,38,590 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं और रिकवरी रेट अब 84.8% है।

Covid test figures in Gujarat exceeded 2 crore, the number of active patients now more than 1 lakh

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जानकारी दी गई कि, विगत शनिवार को (एक दिन के दौरान) 128320 टेस्ट किए गए। रविवार तक पूरे राज्य में 2,02,30,784 कोरोना टेस्ट किए जा चुके थे। प्रदेश में कुल किए गए टेस्ट में से सबसे अधिक 4247382 सूरत जिले में व 4183785 अहमदाबाद जिले में किए गए हैं। टेस्ट संख्या के आधार पर फिलहाल राज्य में कोरोना संक्रमण दर 3.70 फीसदी के आस-पास है। जिनमें अहमदाबाद जिले की सबसे अधिक 5.29 फीसदी और वडोदरा 5.28 फीसदी के आसपास है।

Covid test figures in Gujarat exceeded 2 crore, the number of active patients now more than 1 lakh

प्रमुख जिलों में टेस्ट की संख्या, संक्रमित और मौतें
गुजरात के जिन जिलों में कोरोना के सर्वाधिक टेस्ट किए गए उनमें अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, जामनगर, भावनगर, जूनागढ़ व गांधीनगर जिला शामिल हैं। इनके आंकड़े इस प्रकार हैं..

Covid test figures in Gujarat exceeded 2 crore, the number of active patients now more than 1 lakh

जिले का नाम/ कोरोना टेस्ट/ कुल संक्रमित/ मौतें
अहमदाबाद 4183785 221374 3202
सूरत जिला 4247382 134677 1801
वडोदरा जिला 1259710 66573 688
राजकोट जिला 1472217 52619 653
जामनगर जिला 554697 31886 401
भावनगर जिला 764578 19389 255
जूनागढ़ जिला 494355 16274 220
गांधीनगर जिला 538883 19121 185

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+