हॉस्पिटल में कोरोना से जूझती महिला ने जन्मा बच्चा, गुजरात में पहली बार इस तरह हुई प्रसूति

अहमदाबाद। गुजरात में कोरोना वायरस से जूझ रही एक मरीज ने अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। वह सरदार वल्लभभाई पटेल अस्पताल में भर्ती थी। वहीं, डॉक्टरों ने मंगलवार को सीजेरियन के जरिए उसकी प्रसूति कराई। यह देश में 7वीं और गुजरात में इस तरह की पहली घटना बताई जा रही है। मनपा आयुक्त विजय नेहरा ने कहा कि, अहमदाबाद में यह पहली बार हुआ है, जब कोई कोरोना पॉजिटिव महिला ने बच्चा पैदा किया हो।

कोरोना पॉजिटिव महिला से जन्मा नवजात स्वस्थ

कोरोना पॉजिटिव महिला से जन्मा नवजात स्वस्थ

एक डॉक्टर ने बताया- शहर में तेजी से कोरोना संक्रमितों के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में महिला ने कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद सीजेरियन से बच्चे को जन्म दिया। देश में अब तक सात ही महिलाओं ने सीजेरियन से बच्चे पैदा किए हैं। भयंकर रोग से ग्रस्त महिला की इम्यूनिटी को दाद देनी होगी, जिसकी हालत अभी स्थिर है। नवजात भी पूरी तरह स्वस्थ है।

इन दिनों अहमदाबाद कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित

इन दिनों अहमदाबाद कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित

अहमदाबाद अब वो शहर है जो कोरोना के मामलों से राज्य में सबसे अधिक प्रभावित है। ये शहर हाईरिस्क जोन में शामिल है। यह शहर देश के कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित टॉप-5 शहरों में है। वहीं, गुजरात अब देश का तीसरा ऐसा प्रांत हो गया है, जहां कोरोना के सर्वाधिक मामले सामने आए हैं। बहरहाल, राज्य में 1700 से ज्यादा एक्टिव केस हैं।

सरदार वल्लभभाई पटेल अस्पताल में बेड बढ़ाए गए

सरदार वल्लभभाई पटेल अस्पताल में बेड बढ़ाए गए

अहमदाबाद के सबसे बड़े अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए बेड की क्षमता एक हजार कर दी गई है। जिससे अधिक से अधिक लोगों का यहां बेहतर उपचार हो सकेगा। मनपा आयुक्त विजय नेहरा ने बताया कि, अब तक अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के उपचार के लिए 500 सौ बेड उपलब्ध थे। उन्होंने कहा कि, इतने कम समय में इस हॉस्पिटल की क्षमता को बढ़ाकर दो गुना करना मुश्किल काम है, लेकिन यह किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+