गुजरात में बीते 24 घंटे में नहीं मिला कोरोना का कोई नया मरीज, टेस्टिंग में सभी 11 सैंपल निगेटिव आए

अहमदाबाद. कोरोना वायरस के गुजरात में अभी तक कुल 44 मरीज पाए जा चुके हैं। जिनमें से 3 की मौत हो गई। मगर, आज राहतभरी खबर यह रही कि राज्य में पिछले 24 घंटों में इस वायरस के संक्रमण का एक भी पाॅजीटिव केस दर्ज नहीं हुआ। यहां गुरुवार को 11 लोगों के नमूने टेस्ट किए गए थे, जो सभी निगेटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग की प्रधान सचिव, जयंती रवि ने मीडिया को सूचित करते हुए कहा, "पिछले 24 घंटों के दौरान गुजरात में कोरोना वायरस का एक भी पॉजिटिव केस सामने नहीं आया। टेस्ट के लिए भेजे गए सभी 11 सैंपल के निगेटिव होने की पुष्टि की गई।"

गुजरात में कोरोना से इन मरीजों की जान गई

गुजरात में कोरोना से इन मरीजों की जान गई

अब तक, गुजरात में वायरस के संक्रमण से जिन तीन मौतों की पुष्टि हुई है। उनमें से पहला मामला 67 साल के पुरुष का था, जिसमें कोमॉर्बिड की स्थिति थी। दूसरा मामला अहमदाबाद की 85 वर्षीय महिला का था और तीसरा भावनगर के 70 वर्षीय व्यक्ति का था, जो दिल्ली ​यात्रा के दौरान संक्रमित हुआ था। गुजरात सरकार ने शुक्रवार को कहा कि अब तक राज्य में 3 करोड़, 50 लाख, 69 हजार 926 का सर्वे किया जा चुका है।

Recommended Video

    India में Corona के 724 केस, 24 घंटे में 75 नए मामले और 4 की गई जान | वनइंडिया हिंदी
    राज्यभर में अभी 20,013 लोग क्वारेंटाइन में

    राज्यभर में अभी 20,013 लोग क्वारेंटाइन में

    राज्य सरकार क्वारेंटाइन में रखे मरीजों की सख्त निगरानी कर रही है। पूरे गुजरात में इन दिनों 20 हजार 102 लोग क्वारेंटाइन में हैं। इसमें से 575 लाग सरकारी क्वारेंटाइन में और 19 हजार 377 लोग होम क्वारेंटाइन में हैं। क्वारेंटाइन को भंग करने वाले 236 मरीजों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यदि लोग नियमों का पालन करें, तो इस महामारी पर जल्द की काबू में लाया जा सकता है।

    विदेश से लौटे लोगों ने फैलाया वायरस

    विदेश से लौटे लोगों ने फैलाया वायरस

    यहां हाल ही विदेश से लौटे दो व्यक्तियों ने 5 दिनों में 11 लोगों को कोरोना का पॉजिटिव मरीज बना दिया। इसका पता तब चला जब गांधीनगर में एक ही परिवार के 6 लोग और वडोदरा में एक परिवार के 5 लोगों को कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ये दोनों मामले एक ही जैसे हैं, क्योंकि ये लोग तब ही कोरोना से संक्रमित हुए, जब विदेश से लौटे लोगों से मिले। दोनों मामलों में वजह रही कि परिवार का एक ही व्यक्ति विदेश से आया और उसने घर के अन्य सदस्यों को संक्रमित कर दिया।

    जीपीएससी की परीक्षा स्थगित कर दी गई

    जीपीएससी की परीक्षा स्थगित कर दी गई

    राज्य में 29 मार्च और 12 अप्रैल को होने वाली जीपीएससी की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। राज्य के चीफ सेकेट्ररी अनिल मुकीम के मुताबिक, सूबे में हाल ही विदेशों से लौटे 27 हजार लोगों की जांच की जा रही है।

    विदेश से गुजरात लौटे 2 लोगों ने 5 दिनों में 11 को कोरोना का पॉजिटिव मरीज बना दिया, चपेट में आए कुनबे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+