कोरोना का कहर: गुजरात में 100 घंटे के भीतर हुईं 100 मौतें, जानिए सभी जिलों का हाल
अहमदाबाद। कोरोना वायरस आए रोज देश में सैकड़ों लोगों की जिंदगियां लील रहा है। गुजरात में इस महामारी से संक्रमण के मामले 6 हजार हो गए हैं। यहां 300 से ज्यादा लोग दम तोड़ चुके हैं। आंकड़ों पर गौर किया जाए, तो यहां कोरोना से मौत का आंकड़ा हर दिन बढ़ता जा रहा है। बीते 4 दिनों में ही 100 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले के 7 दिनों में 100 मौत दर्ज की गई। इस तरह पिछले 11 दिनों में 200 मौत हो गई। पूरे राज्य में मौत का आंकड़ा 320 हो गया है।

सबसे ज्यादा मरीज अहमदाबाद में मरे
राज्य में कोरोना का कहर सबसे ज्यादा अहमदाबाद में देखने को मिल रहा है। इस एक शहर में ही 234 लोगों की जानें जा चुकी हैं। उसके अलावा सूरत में 31 और वडोदरा में 27 लोग मर चुके हैं। आणंद में 6, भावनगर में 5, पंचमहाल और गांधीनगर में 3-3 मरीजों की मौत हो चुकी है। भरूच में 2 तथा पाटणं, बनासकांठा, जामनगर, बोटाद, अरवल्ली, वलसाड, कच्छ व राजकोट में एक-एक मरीज दम तोड़ चुके हैं।

25 मरीज वेंटिलेटर पर, 1195 डिस्चार्ज हुए
राज्य में कुल कोरोना मरीजों में से अब तक 1195 को अस्पताल से छु्टटी दी जा चुकी है। वहीं, 25 मरीज वेंटिलेटर पर है। 4 हजार से ज्यादा मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, राज्य में 20 डॉक्टर कोरोना की चपेट में आ गए हैं। अहमदाबाद में असारवा वोर्ड पी.जी. हॉस्टल में 10 प्रेसिडेंट डॉक्टरों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, अहमदाबाद महानगरपालिका संचालित एलजी अस्पताल के 14 डॉक्टर भी संक्रमित हो चुके हैं।

राज्य के किस जिले में कितनी मौतें
अहमदाबाद में सर्वाधिक- 234
(26 की मौत बीते रोज हुई)
सूरत-31
वडोदरा-27

किस जिले में कितनी मौतें
आणंद-6
भावनगर-5
भरूच-2
पंचमहाल-3

किस जिले में कितनी मौतें
गांधीनगर-3
बनासकांठा-1
पाटण-1
जामनगर-1

किस जिले में कितनी मौतें
कच्छ-1
बोटाद-1
अरवल्ली-1
वलसाड-1
राजकोट-1












Click it and Unblock the Notifications