गुजरात: कोरोना फ्री हुई राजधानी में फिर नया मरीज मिला, अब तक 127 मौतें, जानिए सभी जिलों का हाल
अहमदाबाद। गुजरात में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2800 के पार चली गई है। कुल मरीजों में से 265 ठीक हुए हैं। इसके अलावा यहां 127 लोगों की जान भी चुकी है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि, बीते 24 घंटे में 191 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और 15 की मौत हुई है। जिनमें में से 14 की मौत अहमदाबाद में और एक की मौत सूरत में हुई। जो नए मामले सामने आए हैं, उनमें से 169 अहमदाबाद में, 6 सूरत में, वडोदरा-5, आनंद-3, गांधीनगर-1, भावनगर-2, वलसाड-1, बोटाद-1, पंचमहाल से 3 शामिल हैं।

गुजरात में 265 लोगों ने दी कोरोना को मात
राज्य में स्टेबल मरीजों की तादाद 2394 है, यानी कोरोना वायरस से इतने लोग वर्तमान में संक्रमित हैं। जबकि, 265 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। कुल मामलों के लिहाज से देखा जाए तो यहां संक्रमितों का रिकवरी रेट बहुत कम है। राज्य में 29 मरीज वेन्टीलेटर पर भी रखे गए हैं। यहां सबसे ज्यादा मरीज एक ही शहर से हैं, वो शहर है- अहमदाबाद। जहां अब तक 1821 मामले दर्ज हो चुके हैं।

कोविड-19 मामले में दूसरे नंबर पर है राज्य
यह राज्य कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमण के मामलों की संख्या के लिहाज से देश में दूसरे नंबर पर चल रहा है। अब इस राज्य से सिर्फ महाराष्ट्र आगे है, जहां अब तक 6817 मामले सामने आए हैं। जबकि, दिल्ली 2514 मामलों के साथ देश में तीसरे नंबर पर है। राजस्थान में भी कुल मामले 2 हजार पार हो गए हैं।

कुल मरीजों के आधे से ज्यादा अहमदाबाद से
गुजरात में अहमदाबाद कोरोना वायरस के संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित हुआ है। इस एक शहर में ही एक हजार से ज्यादा कोरोना मरीज हैं। यहां राज्य के कुल मरीजों के आधे से भी ज्यादा मरीजों का उपचार किया जा रहा है। यह शहर देश के उन टॉप-5 शहरों में से एक है, जहां कोरोना के संक्रमण से सबसे ज्यादा मौतें हुईं हैं। मरीजों की संख्या के मामले में यह गुजरात में ही पहला नहीं, अपितु देश में भी दूसरे नंबर पर खड़ा है।

राज्य के किस जिले में कितने मामले और मौतें
अहमदाबाद-1821 (83 मौत )
वडोदरा-223 (11मौत)
राजकोट-41
गांधीनगर-19 (2 मौत)

किस जिले में कितने मामले और मौतें
सूरत-462 (14 मौत )
भावनगर-35 (5 मौत )
पोरबंदर-3
गीर सोमनाथ-3

किस जिले में कितने मामले और मौतें
महेसाणा-7
कच्छ- 6 (1 मौत)
पंचमहाल-15 (2 मौत)
पाटण-15 (1 मौत)
छोटा उदेपुर-11

किस जिले में कितने मामले और मौतें
जामनगर-1 (1मौत)
मोरबी-1
आनंद-36 (2 मौत)
साबरकांठा-3
दाहोद-4
भरूच-29 (2 मौत)

किस जिले में कितने मामले और मौतें
बनासकांठा-16
बोटाद-12 (1 मौत)
खेड़ा-5
नर्मदा-12
अरवल्ली -18 (1 मौत)

किस जिले में कितने मामले और मौतें
महीसागर- 9
तापी-1
वलसाड- 5 (1 मौत)
नवसारी-1
डांग-1












Click it and Unblock the Notifications