गुजरात में कोरोना के मामले 9 हजार पार, यहां अहमदाबाद में 24 घंटे के भीतर 25 की जान गई
अहमदाबाद। गुजरात में कोरोना वायरस के संक्रमितों का आंकड़ा 9 हजार पार चला गया है। बीते रोज यहां 364 नए पॉजिटिव केस दर्ज हुए। इसी के साथ कुल मामले बढ़कर 9268 हो गए। यहां अकेले अहमदाबाद में ही संक्रमित की संख्या 7 हजार पार चली गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि, इस शहर में बीते रोज 292 केस सामने आए। बीते रोज यहां 25 मरीजों ने दम तोड़ा। इसी के साथ राज्य में मौत का आंकड़ा भी बढ़कर 566 हो गया। स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव जयंती रवि के मुताबिक, राज्यभर में 3562 लोग ठीक हुए हैं।

किस जिले में कितने नए मामले दर्ज हुए?
बीते रोज सामने आए 364 मामलों में से सबसे ज्यादा 292 अहमदाबाद में दर्ज हुए। अकेले अहमदाबाद में ही 25 मरीजों ने बीते 24 घंटे में दम तोड़ दिया। सूरत में 3 और पाटणं में एक संक्रमित की मौत हुई। जानिए, कहां कितने नए मामले दर्ज हुए-
वडोदरा में-18
सूरत में-23
भावनगर में-3

किस जिले में कितने नए मामले दर्ज हुए?
पाटणं में-2
महेसाणा में-8
जामनगर में-3
द्वारका-7
पंचमहाल-1
बनासकांठा-1

किस जिले में कितने नए मामले दर्ज हुए?
गिर सोमनाथ-1
खेड़ा-1
अरवल्ली-1
महिसागर-1
जूनागढ़-1
अमरैली में-1


Click it and Unblock the Notifications
