COVID-19: गुजरात में संक्रमितों की संख्या 8904, एक दिन में 466 मरीज ठीक होकर घर पहुंचे

अहमदाबाद। गुजरात में कोरोना वायरस के संक्रमितों का आंकड़ा 9 हजार के करीब पहुंच गया है। बीते रोज यहां 362 नए पॉजिटिव केस दर्ज हुए। इसी के साथ कुल मामले बढ़कर 8904 हो गए। यहां अकेले अहमदाबाद में ही संक्रमित की संख्या 6 हजार पार चली गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि, इस शहर में 6,353 केस सामने आ चुके हैं। राज्यभर में बीते रोज 24 मरीजों ने दम तोड़ा। इसी के साथ मौत का आंकड़ा भी बढ़कर 537 हो गया। स्वास्थ्य विभाग की प्रमख सचिव जयंती रवि के मुताबिक, बीते रोज 21 मौतें अकेले अहमदाबाद में हुईं। इसी के साथ यहां कोरोना से कुल मौतों की संख्या 421 हो गई। वहीं, राज्यभर में 3,246 लोग ठीक भी हुए हैं।

एक दिन में 466 मरीजों को मिली अस्पताल से छुट्टी

एक दिन में 466 मरीजों को मिली अस्पताल से छुट्टी

जयंती रवि ने कहा- ‘‘मंगलवार को 466 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गयी। उनमें 392 अहमदाबाद से हैं। राज्य में अस्पतालों से स्वस्थ होकर घर लौटने वाले मरीजों की दर अब 36.5 फीसद है, जो काफी अधिक वृद्धि है। बहरहाल 5,121 लोगों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 1,19,537 लोगों की कोविड-19 के संक्रमण का पता लगाने के लिए जांच की जा चुकी है। इलाज के बाद स्वस्थ हुए कुल 3,246 लोग डिस्चार्ज हुए हैं।''

पालनपुर कोरोना मुक्त हुआ

पालनपुर कोरोना मुक्त हुआ

स्वास्थ्य विभाग ने आज के लिए एक और राहत भरी खबर दी। राज्य में पालनपुर भी कोरोना मुक्त हो गया है। यहां 21 लोगों ने कोरोना को मात दी। पालनपुर गुजरात के बनासकांठा जिले की तहसील है। जहां गोठामण गांव के कोरोना संक्रमित 21 लोग ठीक हुए हैं। यहां 13 अप्रैल को कोरोना संक्रमित का पहला मामला दर्ज हुआ था। उसके बाद दिन-प्रतिदिन इसकी गांव में कोरोना संक्रमित की संख्या बढ़ने लगी और देखते ही देखते संख्या 21 तक पहुंच गई। इन सभी को पालनपुर के बनास मेडिकल कॉलेज संचालित डेडिकेटेड कोविड-19 अस्‍पताल में भर्ती किया गया था।

राज्य में सुपर स्प्रेडर फैला रहे हैं संक्रमण

राज्य में सुपर स्प्रेडर फैला रहे हैं संक्रमण

'सुपर स्प्रेडर' के जरिए संक्रमण फैलने के मामलों में तेजी दर्ज की गई है। जिसे देखते हुए 15 मई तक यहां किराना एवं सब्जी की दुकानों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है। विभाग ने कहा कि, वायरस को 'सुपर-स्प्रेडर' बहुत तेजी से लोगों के बीच फैला रहे हैं। ये 'सुपर-स्प्रेडर' सब्जी विक्रेता, किराना व दूध बेचने वाले लोग ज्यादा हैं। पेट्रोल पंप सहायक व कूड़ा एकत्र करने वालों से भी ये संक्रमण फैल रहा है। बीते दिनों अहमदाबाद में तरबूज बेचने वाले की वजह से 14 लोगों को कोरोना हो गया था।

किस जिले में कितनी मौतें?

किस जिले में कितनी मौतें?

गुजरात में मई महीने के शुरूआती 12 दिनों में 323 मरीजों की मौत हो चुकी है। सर्वाधिक 421 लोग अहमदाबाद में मरे। जबकि यहां पाटणं, जामनगर, बोटाद, महीसागर, वलसाड, कच्छ व खेड़ा जिले में 1-1 जान गई।

किस जिले में कितनी मौतें?

किस जिले में कितनी मौतें?

सूरत में- 40
वडोदरा में- 32
आणंद- 7
भावनगर-7
गांधीनगर-5
पंचमहाल-4
बनासकांठा-3
अरवल्ली-2
साबरकांठा-2
भरूच-2
राजकोट-2
महेसाणा-2

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+