COVID-19: गुजरात में हो रही विदेश से लौटे 27 हजार लोगों की जांच, 20,600 से ज्यादा क्वारंटाइन में

अहमदाबाद. गुजरात में कोरोना वायरस के मामले दिन गुजरने के साथ-साथ बढ़ते ही जा रहे हैं। वहीं, राज्य सरकार लोगों की स्वास्थ्य जांच कराने के साथ-साथ ही उन्हें क्वारंटाइन करा रही है। राज्य के चीफ सेकेट्ररी अनिल मुकीम के मुताबिक, सूबे में हाल ही विदेशों से लौटे 27 हजार लोगों की जांच की जा रही है। वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 39 हो चुकी है। वहीं, गुजरात के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की प्रमुख सचिव जयंती रवि ने बताया कि, राज्य में 20,688 लोग क्वारंटाइन में हैं। जिनमें से 20,220 लोग होम क्वारंटाइन में, 430 सरकारी क्वारंटाइन फैसेलिटीज में और 38 प्राइवेट फैसेलिटीज में हैं।

गुजरात में इतने लोगों को कोरोना ने जकड़ा

गुजरात में इतने लोगों को कोरोना ने जकड़ा

सचिव जयंती रवि ने बुधवार को यह भी बताया कि, राज्य में होम-क्वारंटाइन तोड़ने वाले 147 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यहां कोरोना वायरस के तीन नए पॉजिटिव मामले सामने आए, जिनसे यह संख्या बढ़कर 38 हो गई। बीते दिनों यहां सूरत में एक शख्स की मौत भी हो गई। जयंती रवि ने कहा, 15,468 लोगों को विदेश यात्रा की हिस्ट्री के जरिए ट्रैक किया गया है और उन्हें क्वारंटाइन किया जा रहा है।

कहां-कितने नए मरीज पाए गए?

कहां-कितने नए मरीज पाए गए?

जयंती रवि के मुताबिक, कोरोना के तीन नए मामले अहमदाबाद, सूरत और वडोदरा से सामने आए हैं, जहां एक-एक मरीज पाया गया। उनमें एक मरीज दुबई से लौटा था, जबकि दो अन्य लोग देश में ही किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से प्रभावित हुए। अब अहमदाबाद में कुल 14, सूरत एवं वडोदरा में सात-सात, गांधीनगर में छह, राजकोट में तीन और कच्छ में एक व्यक्ति कोरोनावायरस से संक्रमित हैं। इससे पहले राज्य में जिले प्रशासन यह साफ कर चुके हैं कि, लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर व्यक्ति को 6 माह की जेल हो सकती है या 1000 रुपए जुर्माना लगाया जा सकता है।

संक्रमित हो चुके लोगों के नाम उजागर होंगे

संक्रमित हो चुके लोगों के नाम उजागर होंगे

गुजरात के अंदर जिन लोगों के ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट वायरस-पॉजिटिव आई है, उन सभी की पहचान उजागर होगी। खुद गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने यह घोषणा की है। पटेल ने कहा कि, कोरोना के मरीजों के नाम उजागर किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि, ऐसा इसलिए होगा ताकि उनके संपर्क में आए लोगों को पता चल सके कि वे उनसे मिले हैं। सरकार, इस मामले में उचित कार्रवाई भी करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+