अवैध तरीके से अमेरिका जा रहे कपल को पाकिस्तानी एजेंट ने बनाया बंधक, पिटाई का वीडियो शेयर कर मांगी फिरौती
अवैध रूप से अमेरिका जा रहे कपल को पाकिस्तानी एजेंट ने बंधक बनाकर फिरौती मांगी।
गलत तरीके से किया गया काम आपको काफी बड़ी दिक्कत में डाल देता है। ऐसा ही मामला एक गुजरात के अहमदाबाद से सामने आया है, जहां पति पत्नी अवैध तरीके से अमेरिका में जाना चाहते थे। उनकी ये गलती उन्हें काफी भारी पड़ी। तेहरान में उन्हें एक पाकिस्तानी एजेंट ने बंधक बना लिया और परिवार से फिरौती मांग रहा है।
अमेरिका जाने का सपना देखने वाले पंकज और निशा पटेल को अवैध रूप से अमेरिका जाना काफी महंगा पड़ा। हैदराबाद में एक एजेंट ने उनका एयर टिकट तैयार करवाया। एजेंट का प्लान था कि वे दोनों पहले तेहरान में लैंड करेंगे। यहां कुछ समय रहने के बाद उन्हे आगे का निर्देश दिया जाएगा।

यहीं पर उनकी मुलाकात एक पाकिस्तानी एजेंट से हुई जो उन्हें वहां से होटल ले गया और उन्हें बंधक बना लिया। इसके बाद परिवार से संपर्क करके फिरौती की मांग कर रहा है। साथ ही कपल की पिटाई का वीडियो भी शेयर किया है।
परिवार ने मामले की सूचना नरोदा इलाके के कृष्णानगर थाने में दर्ज करवाई। हालांकि ये मामला विदेश से जुड़ा है, इसलिए पुलिस ने ईरान के दूतावास में जानकारी दी।
हालांकि, पुलिस ने मामले पर जांच शुरू कर दी है। साथ ही जल्द ही दूतावास के जरिए भी आगे की कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications