लॉकडाउन के बावजूद गुजरात की मस्जिद में हुई नमाज, इंस्पेक्टर ओर सब-इंस्पेक्टर सस्पेंड
अहमदाबाद. कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए देश में लगे 21 दिन के लॉकडाउन के बीच गुजरात के डांग जिले की एक मस्जिद में नमाज अदा की गई। यह मामला सामने आने के बाद वहां की स्थानीय पुलिस की विफलता देखते हुए आलाधिकारियों ने कार्रवाई की है। डांग की पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीमाली ने बताया कि, एक पुलिस इंस्पेक्टर और एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने माना कि, लॉकडाउन में लोगों को जमावड़े या भीड़ की इजाजत नहीं है। उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई होगी। लॉकडाउन को तोड़ने के जुर्म मे राज्य के विभिन्न शहरों में हजार से ज्यादा लोग गिरफ्तार भी किए जा चुके हैं।

'लॉकडाउन का उल्लंघन किया तो खैर नहीं'
वहीं, गुजरात के पुलिस महानिदेशक शिवानंद झा ने कहा कि अब लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को उनके वाहन नंबरों से पकड़ा जाएगा। क्लस्टर क्वोरन्टाइन वाले इलाकों में पुलिस की विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। 'आमजन से घरों में रहें, सुरक्षित रहें और स्वस्थ रहे' की अपील करते उन्होंने कहा कि राज्य में लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने के लिए अब पुलिस तकनीक अधिकतम उपयोग करेगी।
ड्रोन के जरिए भी हो रही निगरानी
शिवानंद झा ने आगे कहा कि यह भी सामने आया कि आवश्यक सेवाओं के साथ जुडे कई लोग अपने पास-परमिट का दुरुपयोग कर रहे हैं। लॉकडाउन की स्थिति में कई व्यक्ति ऐसे वाहनों में लोगों को बिठाकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाते हैं जो गंभीर है। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं ड्रोन के जरिए भी ऐसे वाहनों पर पुलिस की नजर रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications