गुजरात में आज कोरोना के 3 मरीजों का पता चला, नियंत्रण के लिए 20,102 लोग क्वारंटाइन हुए

गांधीनगर. बीते गुरुवार से शुक्रवार दोपहर तक 24 घंटे की अवधि में गुजरात में कोरोना वायरस से पॉ​जिटिव कोई मरीज सामने नहीं आया था। मगर, शुक्रवार शाम यहां राजकोट जिले से तीन लोगों के ब्लड के सैंपल पॉजिटिव आए। इस तरह तीन और मरीज पाए जाने से राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या 47 हो गई। अब तक इस महामारी से 3 मौतें हुईं, जो सभी उम्रदराज लोग थे। वहीं, महामारी के संक्रमण को नियंत्रण करने के लिए राज्य भर में 20,102 लोग क्वारेंटाइन में हैं।

coronavirus-3-new-positive-cases-in-rajkot-gujarat-total-patients-reached-47

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग की प्रधान सचिव जयंती रवि ने शुक्रवार दोपहर मीडिया को सूचित करते हुए कहा था, "पिछले 24 घंटों के दौरान गुजरात में कोरोना वायरस का एक भी पॉजिटिव केस सामने नहीं आया। टेस्ट के लिए भेजे गए सभी 11 सैंपल के निगेटिव होने की पुष्टि की गई।" मगर, आज शाम फिर 3 नए मरीज मिले हैं। उन्होंने यह भी बताया कि, 20,102 लोग जो क्वारेंटाइन में हैं, उनमें से 575 लाग सरकारी क्वारेंटाइन में और 19 हजार 377 लोग होम क्वारेंटाइन में हैं। जिन लोगों ने क्वारेंटाइन को तोड़ा उन पर कार्रवाई की गई है। ऐसे 236 मरीजों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। जयंती ने कहा कि, राज्य सरकार क्वारेंटाइन में रखे मरीजों की सख्त निगरानी कर रही है। यदि लोग नियमों का पालन करें, तो इस महामारी पर जल्द की काबू में लाया जा सकता है।

coronavirus-3-new-positive-cases-in-rajkot-gujarat-total-patients-reached-47

संक्रमित हो चुके लोगों के नाम उजागर होंगे
गुजरात के अंदर जिन लोगों के ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट वायरस-पॉजिटिव आई है, उन सभी की पहचान उजागर होगी। खुद गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने यह घोषणा की है। पटेल ने कहा कि, कोरोना के मरीजों के नाम उजागर किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि, ऐसा इसलिए होगा ताकि उनके संपर्क में आए लोगों को पता चल सके कि वे उनसे मिले हैं। सरकार, इस मामले में उचित कार्रवाई भी करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+