गुजरात में 10वीं बोर्ड का हिंदी का पेपर लीक, कांग्रेस पार्टी ने शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
गांधीनगर, अप्रैल 09। गुजरात शिक्षा बोर्ड की शनिवार को उस वक्त किरकिरी हो गई, जब 10वीं बोर्ड परीक्षा का एक पेपर लीक हो गया। जानकारी के मुताबिक, 10वीं क्लास का हिंदी का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि जिस वक्त छात्र परीक्षा हॉल के अंदर बैठकर छात्र पेपर दे रहे थे, उसी वक्त सोशल मीडिया पर वो पेपर आंसर के साथ वायरल हो गया।

कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
पेपर लीक मामले को लेकर शिक्षा विभाग पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। कांग्रेस पार्टी ने इस मामले को लेकर शिक्षा मंत्री जीतू वघानी का इस्तीफा मांगा है। कांग्रेस की ओर से कहा गया है, "पहले केवल भर्ती परीक्षा के पेपर लीक होते थे, अब बोर्ड परीक्षाओं के पेपर भी लीक हो रहे हैं। वहीं इस बीच गुजरात शिक्षा बोर्ड ने पेपर लीक की जांच के आदेश दे दिए हैं।
आपको बता दें कि गुजरात में 28 मार्च से 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हुई हैं, जो कि 12 अप्रैल तक चलेंगी। इस साल गुजरात बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 13.98 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया है।












Click it and Unblock the Notifications