'आपके पति को मार दूंगा', ये धमकी देकर महिला को बाइक पर ले गया बहनोई, फिर की दरिंदगी

सूरत। गुजरात में सूरत के कोजवे रोड झोपड़पट्टी निवासी एक शख्स ने अपनी ही रिश्तेदार महिला से दुष्कर्म किया। उसके पति को मार डालने की धमकी देकर महिला को बाइक पर बिठाया और फिर झाडिय़ों में ले गया। उसके बाद वारदात को अंजाम दिया। वापस महिला को घर छोड़ा और फिर फरार हो गया। डरी-सहमी महिला ने किसी तरह यह बात पति को बताई।

Brother-in-law physically harassed a married woman in surat

महिला की शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी की तलाश की। कुछ समय बाद आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। चौकबाजार पुलिस ने बताया कि, आरोपी रिश्ते में बहनोई है। उसने महिला के पति को जान से मारने की धमकी देकर शुक्रवार को बलात्कार किया था। इस संबंध में पुलिस को पीड़िता की शिकायत मिली।

आरोपी की पहचान कोजवे रोड झोपड़पट्टी निवासी रमेश देवीपूजक उर्फ रमला के तौर पर हुई है। उसने अपनी रिश्तेदार विवाहिता को हवस का शिकार बनाया। आरोप हैं कि, रमेश देवीपूजक उर्फ रमला शुक्रवार की सुबह ग्यारह बजे मोटरसाइकिल लेकर विवाहिता के पास गया था। जहां उसने जबरदस्ती महिला को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठने के लिए कहा। वो मना करने लगी तो कहा कि आपके पति को ठिकाने लगा दूंगा। इस तरह उसने महिला को मोटरसाइकिल पर बिठा लिया।

Brother-in-law physically harassed a married woman in surat

वहां से वह महिला को लेकर रेलवे पटरी के पास झाडिय़ों में गया और दुष्कर्म किया। फिर उसे उसके घर के पास छोड़ कर फरार हो गया। शिकायत मिलने पर पुलिसिया कार्रवाई शुरू हुई। पुलिस उस शख्स को देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि वह कबाड़ एकत्र करने का काम करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+