समुद्र में उठे उफान से अचानक पलटी फौजियों की बोट, BSF ने डूबने से बचाए

भुज। गुजरात के क्रीक क्षेत्र में बॉर्डर सिक्योरटी फोर्स (बीएसएफ) ने सेना के जवानों की जान बचाई। दरअसल, भुज के कोरी क्रीक में नियमित प्रैक्टिस के दौरान समुद्र में अचानक उठे उफान के कारण सेना की बोट पलट गई। जिससे बोट में सवार 6 जवान समुद्र में गिर गए और डूबने लगे। उस समय बीएसएफ की पेट्रोलिंग पार्टी कुछ दूर इलाके में गश्त कर रही थी। सेना की बोट पलटने का पता चलने पर बीएसएफ के जवान तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।

Border Security Force (BSF) saved the lives of military personnel in the Creek area of ​​Gujarat

बीएसएफ ने सेना के अन्य जवानों के साथ मिलकर बचाव कार्य शुरू किया। फिर कुछ ही देर में समुद्र में डूब रहे 6 जवानों को बचा लिया लिया। बचाए गए सैनिकों को बीएसएफ की स्पीड बोट से लक्की नाला के किनारे लाया गया। उसके बाद सेना की एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि, समुद्र में बोट पलटने के चलते कई सैनिकों के पेट में पानी चला गया था। जिनका उपचार चल रहा है।

सैनिकों को डूबने से बचाने लिए बहरहाल, क्रीक क्षेत्र में तैनात बीएसएफ के गश्ती दल की प्रशंसा हो रही है। बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा कि, गश्ती दल की त्वरित कार्यवाही से भारतीय सेना के जवानों को समुद्र से निकलवाया गया और इस तरह बड़ा हादसा टल गया।

Border Security Force

गुजरात सीमान्त के महानिरीक्षक जी.एस. मलिक ने बीएसएफ जवानों की सराहना की। साथ ही बचाव दल के निरीक्षक संदीप, गश्ती दल कमांडर को 2 हजार रुपए और दल के प्रत्येक कार्मिक को हजार रुपए नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+