गुजरात: सूरत की फैक्ट्री में बॉयलर पाइप फटा, वहां लेटे 6 कर्मचारी झुलसे, 3 ICU में
सूरत। गुजरात में सूरत की फैब्रिक डाइंग फैक्ट्री में बॉयलर पाइप फट गया। इस हादसे में छह कर्मचारी झुलस गए। जिनमें से तीन की हालत गंभीर थी, जिसके चलते उन्हें आईसीयू में रखा गया है। संजीवनी अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी मुकेश राणा जानकारी देते हुए बताया कि, घटना पलसाना स्थित फैब्रिक डाइंग फैक्ट्री की है, जो सूरत शहर से कुछ दूरी पर है।

अधिकारी ने कहा, "सोमवार सुबह-सुबह हमें हादसे के बारे में जानकारी मिली और छह श्रमिकों को अस्पताल में भर्ती कराया, जो एक पाइप में विस्फोट के कारण जल गए थे। एक बॉयलर का पाइप फटा था, जिससे यह हादसा हुआ। जो लोग भर्ती हुए हैं, उनमें से तीन गंभीर हैं और उन्हें आईसीयू में रखा गया है।"
बताया जा रहा है कि, फैब्रिक डाइंग फैक्ट्री में कपड़े की रंगाई का काम होता है। आज उस फैक्ट्री में कपड़े की रंगाई के लिए गर्म पानी छोड़ा जा रहा था, तभी बॉयलर का पाइप फट गया। गर्म पानी छूटने के कारण सोमवार को छह श्रमिकों को जख्म हो गए। एक अधिकारी ने कहा कि उनमें से तीन की हालत गंभीर है और उन्हें आईसीयू में रखा गया है।
वहीं, विवेकालेन इंडस्ट्रीज के प्रबंधक प्रेम शर्मा ने कहा कि दुर्घटना तब हुई, जब श्रमिक पाइप के पास सो रहे थे और फटने पर गर्म पानी से घिर गए।












Click it and Unblock the Notifications