हाईकोर्ट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे शिक्षामंत्री चुडासमा, बोले- चुनाव रद्द करने का फैसला रुके

अहमदाबाद। गुजरात के शिक्षा मंत्री भूपेंद्रसिंह चुडासमा हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। चुडासमा ने सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई है कि ढोलका विधानसभा क्षेत्र के चुनाव को रद्द करने के हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाई जाए। एक दिन पहले ही गुजरात उच्च न्यायालय ने राज्य विधानसभा के लिए ढोलका सीट पर 2017 में हुए चुनाव में अनियमितताओं का हवाले देते हुए चुनाव को रद्द कर दिया था। हाईकोर्ट ने चुडासमा की जीत को भी अवैध करार दिया था।

Gujarat Minister Bhupendrasinh Chudasama approached Supreme Court seeking a direction to quash HCs order

Recommended Video

    Gujarat के Law minister Bhupendra Singh Chudasma को झटका, HC ने रद्द किया चुनाव | वनइंडिया हिंदी

    चुडासमा की जीत को लेकर राज्य में वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों के बाद से ही सवाल उठ रहे थे। चुडासमा के प्रतिद्वंद्वी अश्विन राठौड़ ने चुडासमा की जीत को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। अश्विन ने अपनी याचिका में कहा था कि चुडासमा ने अनुचित तरीकों से विधानसभा चुनाव जीता है। चुडासमा पर 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में धोलका सीट पर वोटिंग के बाद बैलेट पेपर की काउंटिंग में हेरफेर के आरोप थे। मंगलवार को इसी मामले पर उन्हें हाईकोर्ट से झटका लगा, क्योंकि, हाईकोर्ट ने उनकी चुनावी जीत को अवैध करार देते हुए चुनाव रद्द करने का आदेश दे दिया था।

    हाईकोर्ट के आदेश पर चुडासमा ने कहा कि, हम उसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे। इस संबंध में राज्य के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने भी कहा कि हम कानूनी तौर पर अपील करेंगे। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय नेताओं से चर्चा की जाएगी। आज वही दिन है, जब चुडासमा ने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+