Garvi Gujrat Train: 'गर्वी गुजरात' की यात्रा 28 फरवरी से होगी शुरू, किराए से लेकर रूट्स तक, जानें सबकुछ
Bharat Gaurav tourist train Garvi Gujrat Train: आईआरसीटीसी गुजरात की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को दिखाने के लिए 'गर्वी गुजरात' यात्रा शुरू कर रहा है। गर्वी गुजरात ट्रेन की शुरुआत 28 फरवरी से हो रही है।

Bharat Gaurav tourist train Garvi Gujrat Train: भारतीय रेलवे गुजरात की ऐतिहासिक धरोहर को दिखाने के लिए भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन चलाने जा रहा है। इस ट्रेन का नाम 'गर्वी गुजरात' रखा गया गया है। आईआरसीटीसी गुजरात की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को दिखाने के लिए 'गर्वी गुजरात' यात्रा शुरू कर रहा है। आईआरसीटीसी द्वारा संचालित यह टूरिस्ट ट्रेन 28 फरवरी को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से आठ दिनों की यात्रा के लिए निकलने वाली है। भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन को स्वतंत्रता सेनानी सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन की अवधारणा के आधार पर 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' योजना के तहत डिजाइन किया गया है। इस ट्रेन से आप अपनी सुविधा के अनुसार गुरुग्राम, रेवाड़ी, रींगस, फुलेरा और अजमेर रेलवे स्टेशनों पर चढ़ और उतर सकते हैं।
कहां-कहां गुजरात में जाएगी ये ट्रेन
- भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन 'गर्वी गुजरात' 3500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
-यात्रा कार्यक्रम में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल, चंपानेर पुरातात्विक पार्क और पाटन में रानी की वाव शामिल हैं।
-इस दौरे में अहमदाबाद के अक्षरधाम मंदिर, साबरमती आश्रम, मोढेरा सूर्य मंदिर, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, द्वारिकाधीश मंदिर और बेत द्वारका जैसे प्रमुख स्थल भी शामिल हैं।
-भारत गौरव डीलक्स एसी ट्रेन: प्रति व्यक्ति टिकट की कीमत
-टिकट की कीमत एसी 2 टियर में प्रति व्यक्ति 52,250 रुपये है।
-एसी 1 (केबिन) के लिए प्रति व्यक्ति 67,140 रुपये है।
-एसी 1 (कूप) के लिए प्रति व्यक्ति 77,400 रुपये है।
इस टिकट की कीमत में संबंधित डिब्बों में यात्री की आठ दिन की यात्रा, एसी होटलों में रात का ठहराव, केवल शाकाहारी भोजन, बसों में दर्शनीय स्थलों की यात्रा, गाइड सेवाएं और यात्रा बीमा शामिल होगा।












Click it and Unblock the Notifications