Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

उम्रकैद भुगत रहे आसाराम के बेटे नारायण साईं को 10 दिन जेल से बाहर आने की मंजूरी

सूरत। साध्वियों से यौन शोषण के गुनाह में उम्रकैद भुगत रहे आसाराम के बेटे नारायण साईं को फर्लो मिली है। नारायण साईं ने अपनी मां की तबीयत ठीक ना होने की वजह बताकर गुजरात हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। जिसे देखते हुए गुजरात हाईकोर्ट ने नारायण साईं को 10 दिनों के लिए जमानत पर रिहा करने का आदेश दे दिया है।

Asaram bapu son narayan sai Gets 10 Days Bail from gujarat high court

मां की वजह से मिली फर्लो
बता दें कि, नारायण साईं सूरत की लाजपोर जेल में सजा काट रहा है। वहीं, पिता आसाराम भी उम्रकैद की सजा काट रहा है। उसे भी एक नाबालिग का यौन शोषण करने पर यह सजा हुई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आसाराम की पत्नी व नारायण साईं की मां को हार्ट अटैक आया था। जिसके चलते उसकी तबीयत इन दिनों खराब है। ऐसा बताया जा रहा है कि, उसका दिल भी मात्र 40 पर्सेंट ही काम कर रहा है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए हाईकोर्ट ने साईं की जमानत याचिका मंजूर की है।

Asaram bapu son narayan sai Gets 10 Days Bail from gujarat high court

हजार कोशिशों के बाद भी न मिली थी जमानत
नारायण साईं वर्ष 2013 से जेल काट रहा है। उसी साल 30 अप्रैल को उसे सूरत की अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। अब नारायण साईं करीब 49 साल का हो गया है। उसके अलावा बाकी आरोपी गंगा, जमना, कौशल और रमेश मल्होत्रा भी कैद में हैं। वहीं, पिता आसाराम भी 2013 से ही जेल काट रहा है। जब वह जेल भेजा गया था, तो बहुत बार बाहर आने की कोशिशें कीं, लेकिन अभी तक जमानत ही नहीं मिल पाई। बहरहाल, सवाल ये उठ रहे हैं कि उनका कारोबार किसके हाथ में जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+