'AAP से बुरी तरह डरी हुई है भाजपा, हटाए जा सकते हैं गुजरात प्रदेश अध्यक्ष', केजरीवाल ने किया ट्वीट

गांधीनगर। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए सत्‍तारूढ भाजपा और आम आदमी पार्टी अपने-अपने दांव-पेंच आजमाने में लगी हैं। दोनों एक-दूजे पर हमलावर हैं। गुजरात आए आम आदमी पार्टी के चीफ व दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज दावा किया कि, उनकी एंट्री से सत्‍तारूढ़ भाजपा डर गई है। केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा, "गुजरात में, भाजपा सरकार आम आदमी पार्टी से बेहद डरी हुई है।" इसी बीच यह खबर आने लगी कि गुजरात में भाजपाध्‍यक्ष बदला जा सकता है।

Recommended Video

      Delhi Excise Policy | AAP Vs BJP | Sudhanshu Trivedi | Sanjay Singh | वनइंडिया हिंदी | *Politics
      Arvind Kejriwal claimed BJP is panicking in gujarat due to Aam Aadmi Party

      केजरीवाल ने आज यानी कि मंगलवार को दावा किया कि आम आदमी पार्टी के कारण राज्य में भाजपा दहशत में है। उनका यह नवीनतम ट्वीट तब आया, जबकि दिल्ली में आबकारी नीति मामले पर राजनीतिक गतिरोध जारी है, वहीं केजरीवाल गुजरात के ताबड़तोड़ दौरे कर रहे हैं। आज भी केजरीवाल गुजरात में हैं और उन्‍होंने गुजरात में होने वाले इस साल के विधानसभा चुनाव में अगली सरकार अपनी चुने जाने का भरोसा जताया है।

      Arvind Kejriwal claimed BJP is panicking in gujarat due to Aam Aadmi Party

      सूत्रों के मुताबिक, अब जल्द ही गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल को हटाया जा रहा है। केजरीवाल ने हिंदी में ट्वीट किया, ''क्या बीजेपी इतनी डरी हुई है?''
      बता दें कि, केजरीवाल दिल्‍ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया दोनों ही कल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में हैं। आबकारी नीति मामले में कथित विसंगतियों की जांच में सीबीआई अधिकारियों द्वारा सिसोदिया के घर की तलाशी लेने के कुछ दिनों बाद ही उनकी यह यात्रा हुई है। जहां उक्‍त मामले में जांच जारी है, वहीं दो राजनीतिक दलों के बीच आरोपों की लड़ाई भी तेज होती जा रही है।

      Arvind Kejriwal claimed BJP is panicking in gujarat due to Aam Aadmi Party

      सिसोदिया ने सोमवार को एक बड़ा दावा किया था कि प्रतिद्वंद्वी पार्टी ने आप को विभाजित करने के लिए उनसे संपर्क किया था। सिसोदिया ने कहा कि, "उन्होंने सीबीआई और ईडी के मामलों को बंद करने की पेशकश की। और उन्होंने यहां तक ​​कह दिया कि मैं मुख्यमंत्री बनूंगा... क्योंकि उनके पास मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं है।'

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+