‘परिवार को बचाने के लिए टिकट लौटा रहा...’, गुजरात में कांग्रेसी उम्मीदवार ने दिया झटका, नहीं लड़ेंगे चुनाव
चुनाव आयोग ने पूरे देश में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। ये चुनाव 7 चरणों में होंगे। गुजरात में सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव एक ही चरण में 7 मई को होगा।
इसी बीच गुजरात में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। अहमदाबाद से कांग्रेस के एक और उम्मीदवार ने अपनी उम्मीदवारी वापस लेने का बड़ा ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने रोहन गुप्ता को अहमदाबाद ईस्ट सीट से टिकट दिया था। लेकिन अब उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है।

रोहना गुप्ता ने कहा कि पिछले 15 सालों से पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी वह उसका पालन करते आ रहे हैं। वे पार्टी के कई पदों पर काम कर चुके हैं। वे टिकट मिलने से पहले से ही चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। उनकी टीम भी पूरी तरह से तैयार थी।
लेकिन मेरे पिता इसके लिए तैयार नहीं थे कि मैं चुनाव लड़ूं। मेरे चुनाव लड़ने की फैसले की वजह से उनकी तबीयत खराब हो गई। वह चाहते थे कि मैं चुनाव न लड़ूं। मुझे पता है कि मुझे इस फैसले का नुकसान होगा। मेरे राजनीतिक करियर पर इसका असर पड़ेगा लेकिन मैं किसी भी हाल में अपने पिता की तरफ जाना चाहूंगा। मैं अपने परिवार को प्राथमिकता दूंगा। मैं अपने परिवार को बचाने के लिए टिकट लौटा रहा हूं।
#WATCH | Gujarat Congress leader Rohan Gupta withdraws his candidacy from Ahmedabad East Lok Sabha seat
— ANI (@ANI) March 19, 2024
"I fulfilled all responsibilities given to me by the party in the last 15 years. Even before my candidature was announced, I had begun planning how to contest the elections… pic.twitter.com/wypHd5sY48
इससे पहले कांग्रेस नेता रोहन गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट के जरिए इस संबंध में जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा कि गंभीर चिकित्सीय स्थिति के कारण, मेरे पिता अस्पताल में भर्ती हैं और मैं कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में अहमदाबाद पूर्व संसद सीट से अपनी उम्मीदवारी वापस ले रहा हूं। मैं पार्टी द्वारा नामित नये उम्मीदवार को पूरा समर्थन दूंगा।
कांग्रेस ने 12 मार्च को उम्मीदवारों की सूची जारी की थी, जिसमें रोहन गुप्ता के नाम की भी घोषणा की गयी थी। इससे पहले गुजरात के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री भरतसिंह सोलंकी ने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि इसके बजाय वह पार्टी के लिए प्रचार पर फोकस करना चाहते हैं। 2014 और 2019 के आम चुनाव में भरतसिंह सोलंकी को भाजपा उम्मीदवारों से हार का सामना करना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications