जेंडर चेंज कराकर लड़की से लड़का बनी गुजरात की भजन गायिका, कहा- अमिता नहीं अब आदित्य पटेल हूं

अमरेली। लोग अक्सर सोचते हैं कि क्या कोई लड़की लड़का बन सकती है? क्या ये संभव है कि 25 साल की उम्र में भी कोई अपना जेंडर चेंज करा ले? जी हां, ऐसा हुआ है गुजरात के अमरेली जिले में। जहां के मोटा मुंजियासर गांव की रहने वाली भजन गायिका ने अपना जेंडर चेंज कराया है। वह लड़की थी, लेकिन सर्जरी कराने के बाद लड़का बन गई है। अपना नाम अमिता से बदलकर आदित्य पटेल कर लिया है। उसने कहा कि, मुझे कॉलेज टाइम में पता चला था कि मुझमें लड़कों वाले गुण हैं। बाद में मैंने घरवालों को राजी करके जेंडर चेंज कराने का फैसला किया।

गुजरात: भजन गायिका अब भजन गायक

गुजरात: भजन गायिका अब भजन गायक

अमिता के मुताबिक, स्टूडेंट लाइफ में जो लक्षण मुझमें पनपे उससे मुझे अहसास होने लगा कि लड़की रहना ठीक नहीं है। यह एक ऐसी समस्या है, जिसमें समाज के डर का सामना करना पड़ता है। हालांकि, ऐसे लोगों को भी खुलकर अपनी समस्या रखनी चाहिए और परिवार व समाज को जेंडर चेंज करने वाले लोगों का सपोर्ट कर उनकी मदद करनी चाहिए।'' बकौल अमिता, ''जन्म से तो मैं एक लड़की थी, लेकिन जैसे-जैसे बड़ी होती गई, ऐसे लगने लगा जैसे लड़का हूं। हालांकि, मैं भजन गाने लगी और एक गायिका बन गई। तब भी ये अहसास होता था कि शरीर से लड़की भले हूं, लेकिन स्वभाव लड़कों जैसा है।'

जेंडर चेंज कराकर ऐसे लड़की से लड़का बनी

जेंडर चेंज कराकर ऐसे लड़की से लड़का बनी

''हिम्मत कर मैंने अपने परिजनों से बात की। परिवार की हां के बाद दिल्ली के एक अस्पताल से संपर्क किया गया। जहां जांच के बाद हार्मोंस चेंज करने की दवाइयां शुरू हुईं और पिछले साल ही सफल सर्जरी कराई। अब मैं पूरी तरह लड़का हूं। नाम अमिता नहीं है, अब नाम आदित्य पटेल है। इसके अलावा अपने आधार कार्ड समेत के अन्य डॉक्यूमेंट्स में भी आदित्य नाम करवा लिया है।''

31 जनवरी 1994 को हुआ था जन्म

31 जनवरी 1994 को हुआ था जन्म

संवाददाता ने बताया कि, डॉक्यूमेंट्स के अनुसार अमिता का जन्म 31 जनवरी 1994 को हुआ था। वह बगसरा तहसील के एक छोटे से गांव में जन्मी थी। शुरू में उसका शरीर सामान्य लड़कियों की तरह था। स्कूली पढ़ाई के दौरान उनका रहन-सहन भी अन्य लड़कियों की तरह ही रहा। कॉलेज के दिनों में उसे खुद में बदलाव महसूस हुआ, फिर वह लड़की से लड़का बनी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+