Ambani Mahashivratri के मौके पर सोमनाथ पहुंचे, बेटे आकाश अंबानी के साथ किया ज्योतिर्लिंग का अभिषेक
देश के चुनिंदा धनकुबेरों में गिने जाने वाले अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी जब किसी मंदिर में जाते हैं तो सुर्खियां बनना स्वाभाविक है। महाशिवरात्रि के मौके पर अंबानी बेटे आकाश के साथ सोमनाथ मंदिर पहुंचे।

Ambani Mahashivratri के पावन मौके पर गुजरात दौरे पर पहुंचे। दरअसल, महाशिवरात्रि पर आदिदेव महादेव और माता पार्वती के विवाह की परंपरा है। देशभर में श्रद्धालु भगवान शिव की उपासना के लिए उपवास और अनुष्ठान करते हैं। देश भर में 12 ज्योतिर्लिंगों के अलावा अलग-अलग शिवालयों में भी भक्तों का तांता देखा गया। खास बात ये कि देश के अग्रणी औद्योगिक घराने के मुखिया मुकेश अंबानी भी अपने बेटे आकाश के साथ गुजरात के सोमनाथ मंदिर पहुंचे।
सोमनाथ भगवान शिव के खास मंदिरों में शुमार है। विद्वानों का मत है कि शास्त्रों के अनुसार भौगोलिक नजरिए से भी सोमनाथ का खास महत्व है। कहा जाता है कि सोमनाथ मंदिर परिसर में बाण स्तंभ है। इसके शीर्ष पर एक तीर बनाया गया है। खंभे पर संस्कृत भाषा में लिखा है, जिसका अर्थ है कि तीर की दिशा में दक्षिणी ध्रुव है और सीधी रेखा में पर्वत जैसी कोई बाधा नहीं है। यह लोगों को चौंकाता है।
महाशिवरात्रि के अवसर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने अपने बेटे आकाश अंबानी के साथ सोमनाथ मंदिर में भगवान शंकर का दर्शन पूजन किया। दोनों ने ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक भी किया। अंबानी के दौरे के दौरान सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष पीके लाहिड़ी और सचिव योगेंद्रभाई देसाई ने उनका स्वागत किया।

दुनिया के चुनिंदा सबसे अमीर लोगों में गिने जाने वाले भारत के अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी और आकाश अंबानी ने 'अभिषेक' के बाद आदिदेव महादेव के सामने प्रार्थना भी की।मुकेश अंबानी ने सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट को 1.51 करोड़ रुपये दान किए। बता दें कि अंबानी का परिवार गुजराती मूल का है। उन्हें अक्सर धनकुबेर जैसे संबोधन भी मिलते हैं।
मंदिर के पुजारी ने सम्मान के निशान के रूप में चंदन का लेप और एक स्टोल भेंट किया। अंबानी परंपराओं को निभाने के लिए मशहूर हैं और अधिकांश त्योहारों को उत्साह के साथ मनाते हैं। बता दें कि मुकेश अंबानी के बेटे आकाश रिलायंस जियो के अध्यक्ष भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications