गुजरात की शिल्पा ने बनाया चॉकलेट का राम मंदिर, बोलीं- PM मोदी को तोहफे में दूंगी इसे

अहमदाबाद। आज पीएम मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास किया। जिसके चलते देशभर में भारी उत्साह का माहौल रहा। इसी बीच अहमदाबाद की रहने वाली एक महिला शिल्पा भट्ट चर्चा में आ गईं। दरअसल, शिल्पा भट्ट ने कुछ हटकर किया, जिसकी लोग तारीफ कर रहे हैं।

गुजरात की महिला की कलाकारी

गुजरात की महिला की कलाकारी

शिल्पा भट्ट ने भगवान राम का चॉकलेट का मंदिर बनाया है। वह एक चॉकलेट मेकर हैं, साथ ही उनकी श्रीराम में गहरी भी आस्था है। संवाददाता ने बताया कि, शिल्पा ने 15 किलो चॉकलेट से राम मंदिर तैयार किया है। इसकी तस्वीरें सोशल साइट्स पर वायरल हो गई हैं।

15 किलो चॉकलेट से तैयार हुआ यह

15 किलो चॉकलेट से तैयार हुआ यह

शिल्पा का कहना है कि, मैं भगवान राम की इस प्रतिकृति को प्रधानमंत्री मोदी को गिफ्ट करना चाहती हूं। शिल्पा बोलीं- ''15 किलो चॉकलेट के इस मंदिर को बनाने में मुझे 12 घंटे लगे। इसमें चॉकलेट के पिलर्स और गर्भगृह बनाया है। इसके साथ राम मंदिर की तरह एक पूरा तल भी तैयार किया है।''

ऐसे लग रहा है जैसे धातु का बना हो

ऐसे लग रहा है जैसे धातु का बना हो

बकौल शिल्पा, ''मैं कई सालों से चॉकलेट की अलग-अलग प्रतिकृति बनाती आ रही हूं। यह काम करते हुए मुझे 4 वर्ष हो गए हैं। अब यह राम मंदिर की प्रतिकृति मैं प्रधानमंत्री के सुपुर्द करना चाहती हूं। यह चॉकलेट मॉडल उन्हें भी पसंद आएगा। पहली दफा देखने में यह ऐसे लगता है जैसे किसी धातु से बना हो।''

मोदी तक नहीं पहुंचा तो क्या होगा?

मोदी तक नहीं पहुंचा तो क्या होगा?

शिल्पा ने कहा, ''इसे मैंने तल्लीनता से तैयार किया। किंतु अगर यह प्रधानमंत्री तक नहीं पहुंच सका तो बाद में इसे छोटे-छोटे बच्चों में भगवान राम के प्रसाद के तौर पर बांट दिया जाएगा।'' मालूम हो कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों ही आज अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की पहली ईंट रखी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+