राहुल गांधी भरुच पहुंचे, कांग्रेस नेता अहमद पटेल यहां माता-पिता की कब्र के बगल में होंगे दफन
भरुच। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अहमद पटेल आज गुजरात के भरुच जिला स्थित अपने पैतृक गांव (पीरामल) दफन होंगे। उनकी अंतिम-क्रिया में कई प्रांतों से कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी भरुच पहुंचे। उनकी मौजूदगी में सैकड़ों लोगों की भीड़ के साथ पटेल के शव को कब्रिस्तान की ओर ले जाया गया। कब्रिस्तान में अहमद पटेल माता-पिता की कब्र के बगल में दफनाए जाएंगे। कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि, पटेल के सुपुर्द-ए-खाक में कई राज्यों के कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होने आए। पटेल जहां दफन किए जा रहे हैं, उनका पैतृक गांव (पीरामल) गुजरात के भरूच जिले में है। अहमद की इच्छा थी कि, उन्हें उनकी पैतृक भूमि के सीमाने में ही दफनाया जाए।'' काफी कांग्रेस नेता पहुंच भी चुके हैं। जिनकी तस्वीरें सामने आई हैं।
Recommended Video

वहीं, पार्टी की ओर से सभी राज्यों की यूनिट से पार्टी के झंडे को तीन दिन तक झुकाए रखने का आदेश दिया गया है। इसके साथ ही सभी राज्यों के मुख्यालयों से अहमद पटेल के निधन के शोक में शोक सभा भी आयोजित कराई गई हैं। पार्टी के दिल्ली मुख्यालय में भी कांग्रेस के झंडे को आधा झुका दिया गया है।

कांग्रेस सुप्रीमो, प्रधानमंत्री-राष्ट्रपति ने जताई संवेदनाएं
कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी एवं देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पटेल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। कोविंद ने कहा कि, उनके सौम्य व मिलनसार व्यक्तित्व के चलते हर राजनीतिक दल में उनके मित्र थे, तो वहीं पीएम मोदी ने भी अहमद पटेल के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया कि अहमद पटेल जी के निधन से दुखी हूं, उन्होंने सार्वजनिक जीवन में कई साल समाज की सेवा में बिताए, अपने तेज दिमाग के लिए जाने जाने वाले अहमद पटेल को कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में उनकी भूमिका हमेशा याद की जाएगी।

गांधी परिवार के बेहद करीबी थे अहमद पटेल
71 वर्षीय अहमद पटेल गांधी परिवार के बेहद करीबी माने जाते थे। वह 3 बार लोकसभा और 5 बार राज्यसभा सांसद रहे। उन्होंने अपना पहला लोकसभा चुनाव 26 वर्ष की उम्र में भरूच से जीता था। सोनिया गांधी के विशेष सलाहकार अहमद पटेल को पार्टी का 'संकटमोचक' कहा जाता था , उन्हें 2018 में कांग्रेस पार्टी का कोषाध्याक्ष बनाया गया था, साथ ही वे साल 1993 से राज्यसभा सांसद थे।

-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications