गुजरात: महानगरपालिका चुनाव जीतने के लिए BJP ने ट्रांसजेंडर्स को जोड़ा, 'गे' प्रिंस मानवेंद्र गोहिल बने भाजपाई

वडोदरा। गुजरात में होने वाले महानगरपालिका, नगरपालिका और पंचायत चुनावों की आहट सुनाई देने लगी है। सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस पार्टी पूरा दम झोंक रही हैं। भाजपा के चुनावी अभियान के तहत शहरों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी ज्यादा से ज्यादा सदस्यों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है। इसी क्रम में वडोदरा शहर में ट्रांसजेंडर समुदाय को भी पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। जो कार्यक्रम आयोजित किया गया, उसमें 50 से ज्यादा ट्रांसजेंडर्स को बीजेपी ज्वॉइन कराई गई।

ahead of municipal elections, More Than 50 Transgenders with Prince Manvendra Singh Gohil Joined BJP

इस दौरान सबसे ज्यादा ध्यान 'गे' राजकुमार मानवेंद्र सिंह गोहिल ने खींचा। वो भी भाजपाई बने। वह भाजपा की सदस्यता वाले कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बन गए। एक बीजेपी नेता ने कहा कि, राजपीपला की रॉयल फैमिली 'गे' राजकुमार मानवेंद्र सिंह गोहिल ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इस दौरान मानवेंद्र सिंह गोहिल ने कहा, कि आज भी ट्रांसजेंडर समुदाय को समाज में बराबरी का दर्जा नहीं मिल सका है। अब हम खुद राजनीति में आकर अपने समुदाय की आवाज उठाएंगे।

ahead of municipal elections, More Than 50 Transgenders with Prince Manvendra Singh Gohil Joined BJP

गौरतलब है कि, आगामी फरवरी महीने में होने वाले महानगरपालिका चुनाव जीतने की तैयारियां शुरूं हुई हैं। आयोग की योजना के अनुसार, 6 महानगरपालिका के लिए 21 फरवरी और नगरपालिका-पंचायतों के लिए 28 फरवरी को वोट डलवाए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+